-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Sandy Tippers Coming Out Of The Street At Night No Stopping Increased Risk Of Accident
रात में गली-मोहल्ले से निकल रहे रेती भरे टिप्पर, नहीं लग रही रोक, दुर्घटना का खतरा बढ़ा
- Written By: नवभारत डेस्क

File photo
नागपुर. इन दिनों सिटी की सड़कों पर रेती से भरे टिप्परों की संख्या बढ़ गई है. रात के वक्त टिप्परों की सक्रियता से दुर्घटना का भी खतरा बढ़ गया है. हुड़केश्वर परिसर में रात के वक्त टिप्पर चालक पुलिस की नजर से बचने के लिए गली-मोहल्ले की सड़कों से निकल रहे हैं. इससे एक ओर जहां सड़कें खराब हो रही हैं वहीं दूसरी ओर दुर्घटना का भी खतरा बढ़ गया है.
हुड़केश्वर-नरसाला क्षेत्र में रेती के टिप्परों की आवाजाही बढ़ गई है. कन्हान और आसपास के नदी घाटों से रेती लाई जाती है. अवैध रूप से परिवहन किये जाने की वजह से ही रात के वक्त टिप्परों की कतार निकलती है. हुड़केश्वर पुलिस स्टेशन रोड से होते हुए पिपला ग्राम पंचायत के पिछले वाली सड़क से ये टिप्पर निकलते हैं. रात के वक्त होने वाले शोर से नागरिक भी परेशान हो गये हैं. वहीं गली-मोहल्ले की संकरी सड़कों से गुजरने के कारण घरों के सामने रखे वाहन और दीवारों को भी खतरा निर्माण हो गया है.
विहिरगांव से हुड़केश्वर रोड तक रांग साइड दौड़ रहे
भंडारा रोड और जबलपुर रोड की ओर से आने वाले टिप्पर विहिरगांव के पास से रांग साइड निकलते हैं. ये हुड़केश्वर रोड से होते हुए शहर के भीतर प्रवेश करते हैं. रांग साइड होने के कारण फोर लेन पर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है लेकिन इन टिप्पर चालकों की ज्यादती पर रोक नहीं लगाई जा रही है. सुबह 5 बजे से ही हुड़केश्वर रोड पर वाहन दौड़ने लगते हैं. मार्किंग वॉक को जाने वाले भी इन टिप्परों की वजह से दहशत में हैं. नागरिकों का कहना है कि जब भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश करने का निश्चित समय तय किया गया है तो फिर मनमानी क्यों की जा रही है. संबंधित विभाग द्वारा ध्यान दिये जाने की मांग की गई है.
सम्बंधित ख़बरें
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
गोंदिया में कागजों पर चल रहीं ग्राम सतर्कता समितियां; पदाधिकारियों को अपने पद और अधिकारों का पता ही नहीं
वर्धा में 20 साल पुराण जर्जर बना खतरा, नागरिको ने की तुरंत मरम्मत की मांग
वर्धा में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने किया घर-घर सत्यापन का निरीक्षण
Sandy tippers coming out of the street at night no stopping increased risk of accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













