-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Sakkardara Registry Office Income Tax Department Case Of 520 Crores
Nagpur News: सक्करदरा रजिस्ट्री कार्यालय में भी ‘खेला’, आयकर विभाग ने पकड़ा 520 करोड़ का मामला
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर के सक्करदरा इलाके में आयकर विभाग ने बड़े पैमाने पर रजिस्ट्री कराने का मामला खोज निकाला है। यह खुलासा हिंगना एसआरओ में पहले हुई एक हाई-प्रोफाइल जांच के बाद हुआ है।

रजिस्ट्री मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Registry Office Scandal: नागपुर में आयकर विभाग की इंटेलिजेंस और क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन विंग ने नागपुर के सक्करदरा और बुलढाना जिले में बड़े पैमाने पर कम दर पर रजिस्ट्री कराने का मामला उजागर किया है। इन मामलों में लगभग 520 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है जिसमें कम दर पर रजिस्ट्री कराई गई है।
इसके पूर्व हिंगना उप-रजिस्ट्रार कार्यालय में 1,300 करोड़ रुपये का मामला उजागर किया गया था। तभी ये संकेत मिले थे कि विभाग अन्य विभागों की भी छानबीन करेगा क्योंकि ऐेसा जानबूझकर किया जा रहा था।
बुलढाना में 20 करोड़ का मामला
हाल ही में किए गए सर्वे में पता चला है कि सब-रजिस्ट्रार कार्यालय (एसआरओ)-7 नागपुर में लगभग 500 करोड़ रुपये और मनकापुर बुलढाना एसआरओ में 20 करोड़ रुपये के संपत्ति सौदे विभाग के ‘स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शंस’ (एसएफटी) डेटाबेस में दर्ज ही नहीं थे। अधिकारियों का कहना है कि इन चूक से फंड के प्रवाह को ट्रैक करने और काले धन के चैनलों की पहचान करने के प्रयासों में रुकावट आती है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
विभाग ने घोषणा की है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसमें नोटिस जारी करना, गलत या अधूरी जानकारी को सही करने का आदेश देना, भारी जुर्माना लगाना और जरूरत पड़ने पर मुकदमा चलाना भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इन सौदों में शामिल कई खरीदारों ने 10 से 20 लाख रुपये की वार्षिक आय बताई थी फिर भी उन्होंने कई करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी।
कई लोगों ने ‘असुरक्षित ऋण’ को धन का स्रोत बताया। हालांकि जांचकर्ताओं को अन्य अघोषित चैनलों पर संदेह है। विक्रेताओं की तरफ कैपिटल गेन्स टैक्स का भुगतान न करने के कई मामले भी सामने आए हैं।
विवरण देना अनिवार्य
आयकर अधिनियम के तहत सभी रिपोर्टिंग संस्थाओं को निर्धारित अवधि के भीतर फॉर्म 61, 61ए और 61बी के माध्यम से निर्धारित सीमा से ऊपर के लेन-देन का विवरण देना अनिवार्य है। विभागीय सूत्रों ने पुष्टि की है कि इन नवीनतम मामलों में गैर-रिपोर्टिंग जानबूझकर की गई थी, न कि किसी भूल या तकनीकी खराबी के कारण।
यह भी पढ़ें – आशीष देशमुख के वायरल स्टंट पर सीएम फडणवीस का रिएक्शन, देशमुख साहब के लिए नियम नहीं?
यह खुलासा हिंगना एसआरओ में पहले हुई एक हाई-प्रोफाइल जांच के बाद हुआ है जहां अधिकारियों ने 1300 करोड़ रुपये से अधिक के संपत्ति सौदों का पता लगाया था जिन्हें कभी भी एसएफटी प्रणाली में रिपोर्ट नहीं किया गया था। उस मामले से यह पता चला था कि महाराष्ट्र के ‘ई-सरिता’ संपत्ति पंजीकरण पोर्टल में दर्ज किए गए लेन-देन को एसएफटी डेटाबेस से जानबूझकर हटा दिया गया था जिससे स्वचालित जांच प्रणाली को चकमा दिया जा सके और उच्च-मूल्य के सौदे विभाग की निगरानी प्रणाली से बाहर रहें।
Sakkardara registry office income tax department case of 520 crores
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














