नागपुर का चर्चित आयुर्वेदिक कॉलेज फुटपाथ हत्याकांड: लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Nagpur Crime Double Murder: नागपुर के सक्करदरा डबल मर्डर केस में कथित मास्टरमाइंड ऋषि पुट्टेवार गिरफ्तार हुआ है। अदालत ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर, सक्करदरा हत्याकांड, (साेर्स: एआई फोटो)
Nagpur Crime Investigation: नागपुर सक्करदरा थाना क्षेत्र में हुए 2 युवकों की पत्थरों से कुचलकर हत्या की साजिश रचने के आरोप में मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड ऋषि नरेश पुट्टेवार (30) को सक्करदरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
ज्ञात हो कि 10 जून की रात सक्करदरा चौक से छोटा ताजबाग जाने वाले मार्ग पर आयुर्वेदिक कॉलेज के पास स्थित फुटपाथ पर आदित्य मनोज राऊलकर (24) और आदित्य गजानन भोंडवे उर्फ सोन्या (25) की बड़े पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।
पैसों को लेकर था पुराना विवाद
जांच में सामने आया कि मृतक आदित्य पहले ऋषि की सब्जी दुकान पर काम करता था। दोनों के बीच लंबे समय से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि विवाद के बाद ऋषि ने उसे नौकरी से निकाल दिया था लेकिन वह लगातार अपने बकाया पैसों की मांग कर रहा था। इसी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई।
सम्बंधित ख़बरें
Western Railway में लगातार दूसरे दिन सिग्नल फेल, लोकल प्रभावित; ट्रेन की छत से झरने की तरह पानी
प्रशासन का पावर सेंटर बना कीचड़ का मैदान! नागपुर संभागीय आयुक्त परिसर में पिछले 1 महीने से बेहाल
लाखनी नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, जिलाधिकारी ने बुलाई विशेष बैठक
रासा-घोंसा में भालू के गांव में घुसने से ग्रामीणों में भय, वन विभाग से सुरक्षा की मांग
पुलिस के मुताबिक, घटना वाली रात आदित्य अपने साथी के साथ ऋषि की दुकान पर पहुंचा था। उस समय वहां वैभव उर्फ दादू डोंगरे, वेदांत उर्फ डब्बा अजय डबीर और अभिषेक उर्फ तात्या उत्तम राऊत मौजूद थे। आरोप है कि ऋषि के इशारे पर तीनों आरोपियों ने दोनों युवकों पर बड़े पत्थरों से हमला कर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
फेंक दिये थे खून से सने कपड़े
वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए ऋषि ने अपने सहयोगी साहिल चौधरी की मदद से खून से सने कपड़े नाले में फिकवा दिए। वह नागपुर से फरार हो गया और पिंपरी-चिंचवड के हिंदवाड़ी थाना क्षेत्र में एक परिचित के कमरे में छिपकर रह रहा था।
यह भी पढ़ें:-प्रशासन का पावर सेंटर बना कीचड़ का मैदान! नागपुर संभागीय आयुक्त परिसर में पिछले 1 महीने से बेहाल
तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और लगातार की गई छापेमारी के आधार पर नागपुर पुलिस ने पहले 4 आरोधियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में हत्या की साजिश के पीछे ऋषि की भूमिका सामने आई जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
