अवैध नल कनेक्शन काटने पर हंगामा, कर्मचारियों को दी धमकी, सुलझकर फिर उलझा मामला
Nagpur Water Connection Cut: नागपुर में अवैध नल कनेक्शन को खोजने के लिए मनपा ने अभियान चलाया और अवैध नलों का कनेक्शन काटना शुरू कर दिया। जिसके बाद बड़ा हंगामा खड़ा हो गया।
- Written By: प्रिया जैस
नल कनेक्शन (फाइल फोटो)
Nagpur News: नागपुर सिटी के कई हिस्सों में अनियमित और कम प्रेशर से जलापूर्ति होने को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं जिनका हल निकालने के लिए मनपा और ओसीडब्ल्यू द्वारा सिटी के हर हिस्से में अवैध नल कनेक्शन खोजने का अभियान जारी है। इसी क्रम में गांधीबाग जोन अंतर्गत फोर्ड-2 कमांड एरिया के बारासिग्नल बोरकरनगर में लगभग 165 अवैध नल कनेक्शन उजागर हुए।
कई वर्षों से चल रहे इन अवैध नल कनेक्शन को तुरंत प्रभाव से काटा गया जिसके बाद सम्पत्तिधारकों का हंगामा शुरू हो गया। इसके चलते जलवाहिनी पर काम कर रहे कर्मचारियों को धमकियां दी जाने लगीं जिससे मजबूरन पुलिस का सहारा लेना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही मामला सुलझ सका। ओसीडब्ल्यू ने कहा कि कई वर्षों से इसी तरह से अवैध नल कनेक्शन के माध्यम से पानी की चोरी हो रही थी जिसके लिए इन अवैध नल कनेक्शन को काटा गया था।
दबाव में जोड़ना पड़ा अवैध नल कनेक्शन
एक ओर जहां नेताओं द्वारा जलापूर्ति करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है वहीं दूसरी ओर स्थानीय नेताओं के दबाव में मजबूरन अवैध नल कनेक्शन जारी रखने की नौबत कंपनी पर है। इसका ताजा उदाहरण बारासिग्नल स्थित बोरकरनगर में देखने को मिला।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
CM सिटी में विकास या मनमानी? नागपुर की पक्की सड़क फिर खोदी गई; दुकानदारों-विद्यार्थियों की बढ़ी मुश्किल
अवैध नल कनेक्शन को लेकर हुए हंगामे में पुलिस के कारण मामला तो शांत हो गया था किंतु कुछ पूर्व पार्षदों और स्थानीय नेताओं के दबाव के चलते इन अवैध नल कनेक्शन को फिर से जोड़ना पड़ गया। दबाव इस कदर भारी पड़ गया कि मनपा और ओसीडब्ल्यू को नये सिरे से इन 165 अवैध नल कनेक्शन को जोड़कर देना पड़ गया।
पुलिस की मौजूदगी में अवैध काम
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक दिन पहले हुए हंगामे को पुलिस की ओर से तो संभाला गया किंतु पुलिस पर भी स्थानीय नेताओं के दबाव का आलम यह था कि उनकी उपस्थिति में ही अवैध काम कर नल कनेक्शन जोड़ने की नौबत आ गई। विशेषत: अवैध नल कनेक्शन के इस पूरे मसले का हल निकालने के लिए मनपा अधिकारियों, कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पूर्व पार्षदों के बीच चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें – ‘ऑपरेशन सिंदूर के समय लंदन घूम रहे थे’, UBT विरोध को BJP का करारा जवाब, बोले- ओवैसी के लिए समय नहीं
चर्चा के बाद ओसीडब्ल्यू ने कानूनी मीटर कनेक्शन के माध्यम से जलापूर्ति बहाल करने के लिए काम शुरू किया किंतु मीटर कनेक्शन का काम शुरू होते ही फिर एक समूह जमा हो गया। स्थानीय नेताओं के दबाव तथा पुलिस बल की मौजूदगी में कर्मचारियों को जान से मारने की धमकियां भी मिलने लगीं जिसकी वजह से अवैध कनेक्शन को जबरन स्थापित कराया गया।
