- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Rtmnu Summer Session Exams From May 22 To Be Taken In Phases 137 Centers Set Up
RTMNU: 22 मई से ग्रीष्म सत्र परीक्षाएं, चरणों में ली जाएगी, 137 केंद्र बनाए गये
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. आरटीएम नागपुर विवि द्वारा 22 मई से ग्रीष्म सत्र परीक्षाएं ली जाएगी. परीक्षा से पहले केंद्रों पर समुचित व्यवस्था करने, परीक्षा के दौरान किसी भी तरह गड़बड़ी नहीं होने के लिए प्र-उपकुलपति प्रा.संजय दुधे ने शुक्रवार को सभी केंद्र के प्राचार्यों व मुख्य परीक्षा पर्यवेक्षकों की कार्यशाला ली. उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा व मूल्यांकन का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है. परीक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. इन दिनों पारा चढ़ता जा रहा है. गर्मी ने हलाकान कर रखा है.
इस दौरान छात्रों को गर्मी से बचाने और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देने के सभी इंतजाम केंद्रों पर किये जाये. पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था की जाये. यदि कोई छात्र बीमार पड़ जाये तो उसे वैद्यकीय व्यवस्था उपलब्ध कराई जाये. केंद्रों पर किसी भी तरह का गैर प्रकार न हो, इसकी दक्षता लेना आवश्यक है. इस अवसर पर परीक्षा व मूल्यमापन मंडल संचालक प्रफुल्ल साबले, उपकुलसचिव नवीन मुंगले, मोतीराम तडस, डी.एस.पवार, नितिन कडबे आदि उपस्थित थे.
शीत सत्र की 922 परीक्षाओं के परिणाम घोषित
प्रा.प्रफुल्ल साबले ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में विलंब होने से परीक्षा में भी देरी हो रही है. शीत सत्र सहित ग्रीष्म सत्र परीक्षा के बीच के अंतर कम करने प्रयास किया जा रहा है. अब तक ९२२ शीत सत्र परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो चुके हैं. फिलहाल 39 परीक्षाओं के परिणाम बाकी है. ग्रीष्म सत्र परीक्षा १3५ केंद्रों पर ली जाएगी. नागपुर और वर्धा जले में 2-2 केंद्रों की बढ़ोतरी की गई है.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में आचार्य प्रशांत का भव्य स्वागत; एयरपोर्ट पर उमड़ी भारी भीड़, युवाओं को दिया गीता और संघर्ष का संदेश
जजों के घरों में चोरी से हिला प्रशासन! हाई कोर्ट ने पूछा- आखिरी बार सिक्योरिटी ऑडिट कब हुआ था?
नागपुर में ‘टिकटॉक’ फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹25 लाख की लूट, हांगकांग से आए एक मैसेज ने कर दिया कंगाल
नागपुर यूनिवर्सिटी में ‘सियासी ग्रहण’: प्र-उपकुलपति की कुर्सी पर सस्पेंस, क्या राजनीतिक लॉबिंग ने रोका विकास?
ग्रीष्म सत्र परीक्षा 5 चरणों में ली जएगी. २२ मई से स्नातक की सभी अंतिम वर्ष की परीक्षा ली जाएगी. दूसरे चरण में स्नातकोत्तर की अंतिम वर्ष की 29 मई से ली जाएगी. बाद में अन्य परीक्षाएं ली जाएगी. वर्धा, भंडारा व गोंदिया में 3 संकलन केंद्रों पर उत्तर पत्रिकाएं संकलित की जाएगी. उत्तर पत्रिकाओं की देखरेख करने वालों को भी निर्देश दिये गये.
प्रश्नपत्रिका डाऊनलोड करने से लेकर उत्तरपत्रिका विवि में पहुंचाने तक के बारे में जानकारी दी गई. इस बार कुल 40 दिव्यांग छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. उनके लिए योग्य व्यवस्था करना होगा. वहीं गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिलाएं, दुर्घटना ग्रस्त विद्यार्थियों के लिए भी सुविधा उपलब्ध करना आवश्यक है.
Rtmnu summer session exams from may 22 to be taken in phases 137 centers set up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














