नागपुर विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परीक्षा परिणामों में देरी पर गिरी गाज, परीक्षा संचालक हटाए गए
RTMNU Exam Director change: नागपुर यूनिवर्सिटी में रिजल्ट की लेत-लतीफी पर उपकुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर ने कड़ा एक्शन लिया है। मनीष झोडापे को हटाकर मोतीराम तड़स को नया परीक्षा संचालक नियुक्त किया।
- Written By: आकाश मसने
नागपुर यूनिवर्सिटी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur University New Exam Director News: राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के परिणाम में हो रही देरी के चलते उपकुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर ने सख्त कदम उठाते हुए प्रभारी परीक्षा व मूल्यमापन संचालक मनीष झोडापे को हटाकर उनकी जगह मोतीराम तड़स को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं सॉफ्टवेयर कंपनी को भी नोटिस जारी किया गया है। इन दिनों विवि की परीक्षा और परिणाम की गाड़ी पटरी से उतर चुकी है। तमाम प्रयासों के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। परिणाम में देरी से ग्रीष्म सत्र की तैयारियां गड़बड़ा गई हैं। यही वजह रही कि उपकुलपति ने सोमवार को परीक्षा संचालक को बदलने का निर्णय लिया।
इसके साथ ही परीक्षा विभाग में भी फेरबदल की संभावना व्यक्त की गई है। परीक्षा लेने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी के पास अनुभव की कमी की वजह से भी दिक्कतें आ रही हैं। इस मुद्दे को लेकर भीतर से लेकर बाहर तक यानी सीनेट की बैठक से लेकर छात्र संगठनों के आंदोलन तक पर आपत्ति जतायी गई। अब विवि प्रशासन ने नोटिस जारी कर काम में सुधार कर मैन पावर बढ़ाने के निर्देश दिये हैं।
फुलटाइम संचालक नहीं
इन दिनों विवि में नियमित परीक्षा संचालक नहीं है। डेढ़ वर्ष से प्रभारी के भरोसे कामकाज चलाया जा रहा है। हालांकि नियमित परीक्षा संचालक की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया की गई। चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार भी लिये जाने थे लेकिन बाद में चुनाव आचार संहिता के चलते मामला अटक गया। यदि इस दिशा में जल्द प्रयास होते तो वर्तमान में प्रभारी अधिकारी को भी हटाने की नौबत नहीं आती। नियमित परीक्षा संचालक की नियुक्ति में की गई देरी का परिणाम वर्तमान में भुगतना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
SRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
लाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
विजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र का मौसम: 4 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल
नागपुर विवि की उपकुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर ने कहा कि परीक्षा विभाग में कुछ प्रशासकीय बदलाव आवश्यक हो गया है। इन्हीं बदलावों के तहत उक्त निर्णय लिया गया है। साथ ही परीक्षा विभाग की इमारत एलआईटी यूनिवर्सिटी को सौंपना है। इसके बाद महाराजबाग स्थिति प्रशासकीय इमारत में परीक्षा विभाग को शिफ्ट किया जाएगा। काम की व्यापकता अधिक होने से ही बदलाव किये जा रहे हैं।
