-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Return The Money Otherwise 6 Months In Jail Court Order In Cheque Bounce Case
पैसे लौटाओ, अन्यथा 6 माह की जेल, चेक बाउंस मामले में कोर्ट के आदेश
- Written By: नवभारत डेस्क

File Pic
नागपुर. व्यापारिक लेन-देन में चेक से भुगतान करने के बाद उसकी अदायगी नहीं होने पर जीएस चंडोक एंड सन्स ने निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 138 के तहत मामला दर्ज किया. इस पर सुनवाई के बाद जिला सत्र न्यायालय की विशेष अदालत के न्यायाधीश गजाला अल-अमोदी ने एक माह के भीतर पैसे लौटाने अन्यथा 6 माह की जेल होने के आदेश जारी किए.
शिकायतकर्ता की ओर से अधि. राजेन्द्र शाहू और अधि. गुरुप्रीत सिंह चंडोक और आरोपी की ओर से अधि. एनआर गांधी ने पैरवी की. अभियोजन पक्ष के अनुसार शिकायतकर्ता कंपनी टायर के होलसेल व्यापार में है. उधार में टायर खरीदने के लिए आरोपी इंद्रजीत सिंह सैनी ने चंडोक कंपनी के मालिक हरप्रीत सिंह चंडोक से सम्पर्क किया था. जान-पहचान होने के कारण कंपनी ने उधारी पर उसे टायर उपलब्ध कराए.
1 माह में 50,000 का करना है भुगतान
उधारी पर लगातार लेन-देन होता रहा जिसके लिए आरोपी का खाता तैयार किया गया. समय-समय पर ली गई उधारी का ब्योरा खाता में लिख दिया गया. 34,300 रु. उधारी होने पर सैनी ने 30 दिनों के भीतर उधारी चुकता करने का आश्वासन दिया. यदि नहीं दिया गया तो 24 प्रतिशत ब्याज की दर से उधारी का भुगतान करने का आश्वासन भी दिया. इसके लिए उसने एक चेक भी अदा किया लेकिन भुगतान के लिए बैंक में चेक जमा करने पर खाता बंद होने का कारण देकर चेक वापस लौटा दिया गया. इससे आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई. अदालत ने आदेश में एक माह के भीतर 50,000 रु. का भुगतान करने के आदेश सैनी को दिए.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: नितिन तिवारी की अगुवाई में बड़ा सियासी उलटफेर; 300 श्रमिकों ने ली शिवसेना की सदस्यता
नागपुर के तरोडी, बिडगाव व खरबी के निवासियों को मिला मालिकाना हक; राज्य सरकार ने दी सीधे आवंटन की नीतिगत मंजूरी
370 करोड़ रुपए के घोटाले की ‘जांच’ का इनाम? विवादों में घिरे मॉयल के नए सीएमडी विश्वनाथ सुरेश!
कोराडी की राख से हांफ रहा उत्तर नागपुर: पूर्व मंत्री नितिन राऊत ने विधानसभा में सरकार को घेरा
ब्रोकर के नाम का खुलासा नहीं
सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से बताया गया कि ट्रक खरीदने के लिए गारंटी के रूप में ब्रोकर को यह विवादित चेक अदा किया गया था. इस संदर्भ में अदालत ने कहा कि किस ब्रोकर को चेक दिया गया. अपनी पूरी दलील में आरोपी ने उसके नाम का कहीं भी खुलासा नहीं किया. यहां तक कि जिसे चेक दिया गया था, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. यदि ब्रोकर द्वारा चेक का दुरुपयोग किया गया था तो आरोपी ने तुरंत पुलिस में उसकी शिकायत कर चेक वापस मांगना चाहिए था. यहां तक कि ट्रक खरीदने के लिए शिकायतकर्ता ने किस वित्तीय कंपनी से कर्ज ले रहा था, उसके नाम का भी खुलासा नहीं किया गया. अत: गारंटी के रूप में चेक दिए जाने को स्वीकार नहीं किया जा सकता है.
Return the money otherwise 6 months in jail court order in cheque bounce case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
26 जून का इतिहास: जब 50 देश एक साथ आए और बदल गई दुनिया की किस्मत! जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं
Jun 26, 2026 | 06:00 AM26 June 2026 Birthday Horoscope: ऐसा है आज के पैदा होने वाले बच्चों भविष्य? जानें स्वभाव, करियर और भाग्योदय की
Jun 26, 2026 | 06:00 AMAaj Ka Rashifal 26 June 2026: इन 4 राशियों के लिए खुशखबरी, आज मिल सकता है बड़ा आर्थिक फायदा!
Jun 26, 2026 | 05:59 AMWelcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














