-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Registration Of Waqf Properties Will Be Done In 1 Day New Online Portal Will Be Launched Soon Special Camp In Nagpur
Nagpur News: 1 दिन में होगा वक़्फ़ संपत्तियों का पंजीकरण, जल्द लॉन्च होगा नया ऑनलाइन पोर्टल, नागपुर में विशेष शिविर
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र में वक़्फ़ संपत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन होने जा रही है। जल्द ही एक नया वक्फ पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जिसकी मदद से संपत्तियों का पंजीकरण एक ही दिन में संभव हो सकेगा।

1 दिन में होगा वक़्फ़ संपत्तियों का पंजीकरण (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: महाराष्ट्र में वक़्फ़ संपत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन होने जा रही है। जल्द ही एक नया वक्फ पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जिसकी मदद से संपत्तियों का पंजीकरण एक ही दिन में संभव हो सकेगा। यह जानकारी महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) समीर काज़ी ने दी।
नागपुर में मंगलवार को महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग और महाराष्ट्र राज्य वक़्फ़ बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में वक्फ संपत्तियों के निपटारे के लिए एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में वक्फ संपत्तियों के विवाद को खत्म करने और तुरंत पंजीकरण की व्यवस्था की गई। शिविर में कुल 25 मामलों का निपटारा किया गया, जिनमें अकेले नागपुर जिले के 21 मामले थे। वहीं, गोंदिया, बुलढाणा, अकोला और वर्धा जिलों से एक-एक मामले सामने आए। इसके अतिरिक्त लंबित पंजीकरण, चेंज रिपोर्टिंग और पत्र व्यवहार जैसे विषयों पर भी संज्ञान लिया गया।
वक्फ बोर्ड और अल्पसंख्यक आयोग की संयुक्त पहल
काज़ी ने बताया कि अब तक वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण ऑफ़लाइन होता था, जिसमें लंबा समय लगता था। लेकिन नए वक्फ कानून के पारित होने के बाद, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। पोर्टल पर आवश्यक जानकारियां और दस्तावेज अपलोड करते ही संपत्ति के पंजीकरण की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जा सकेगी। काज़ी ने कहा, “महाराष्ट्र में वक्फ की करीब एक लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिनमें से कई संपत्तियों का पंजीकरण अब तक नहीं हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर को मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का नमन
राज्य के मुस्लिम समाज को प्रत्यक्ष लाभ
बोर्ड अब इस प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करेगा। पंजीकरण के बाद इन संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा, जिससे आमदनी बढ़ेगी और राज्य के मुस्लिम समाज को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।” उन्होंने यह भी बताया कि वक्फ बोर्ड ने पिछले 8 महीनों में 11 करोड़ रुपये की आमदनी की है और आने वाले वर्षों में इसमें और इज़ाफा होने की उम्मीद है। बोर्ड की योजना है कि भविष्य में वक्फ संपत्तियों पर शिक्षण संस्थान, चिकित्सा अस्पताल और अन्य सामाजिक संस्थानों का निर्माण किया जाए, जिससे समाज को लाभ मिल सके।
रक्षा हेतु निरंतर कार्य
इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (मंत्री दर्जा) प्यारे ख़ान ने कहा कि आयोग मुस्लिम समाज के हितों की रक्षा हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। नागपुर में आयोजित शिविर इसी कड़ी का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों से संबंधित विवादों का समाधान और संरक्षण सुनिश्चित करना है। शिविर में प्यारे ख़ान, समीर काज़ी के अलावा वक्फ बोर्ड के सदस्य इफ्तिखार हाशमी, हसनैन साकिर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुनैद सैयद, नागपुर जिला वक्फ अधिकारी तौफ़ीक़ अहमद और विदर्भ के विभिन्न जिलों के वक्फ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Registration of waqf properties will be done in 1 day new online portal will be launched soon special camp in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
















