Ahilyanagar News: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर को मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का नमन, चौंडी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

अहिल्यानगर: जिले के चौंडी में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक के सिलसिले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत महाराष्ट्र सरकार का संपूर्ण मंत्रिमंडल यहां पहुंचा।
चौंडी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
चौंडी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

अहिल्यानगर: अहिल्यानगर जिले के चौंडी में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक के सिलसिले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत महाराष्ट्र सरकार का संपूर्ण मंत्रिमंडल यहां पहुंचा। इस अवसर पर सभी मंत्रियों ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर स्मारक स्थल पर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री पवार, विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, जलसंपदा मंत्री और जिल्हा पालक मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील, होलकर राजघराने के 16वें वंशज युवराज यशवंतराव होलकर, पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर स्मारक समिति के अध्यक्ष अण्णासाहेब डांगे सहित अनेक मंत्रीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने स्मारक स्थल पर स्थित भगवान महादेव के मंदिर में जाकर दर्शन किए।

ढोल-ताशों और पारंपरिक औक्षण से हुआ स्वागत

स्मारक क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्मारक परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया, जिनमें गढ़ी का नवीनीकरण, नक्षत्र उद्यान, सुरक्षा दीवार, शिल्प सज्जा, संग्रहालय, शिवसृष्टि इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने अहिल्यादेवी होलकर के पुराने निवास स्थान जिसमें उनका रसोईघर, देवघर, तुलसी वृंदावन, ओसरी, बैठकी, धान्य भंडारण स्थल और दरबार कक्ष शामिल हैं की भी विस्तार से समीक्षा की। सभापति प्रो. राम शिंदे ने उन्हें कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। बुलढाणा में पलटा डीजल टैंकर, धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे लोग, लूटने की मची होड़

ढोल-ताशों और पारंपरिक औक्षण से हुआ स्वागत

ढोल-ताशों और पारंपरिक औक्षण से हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के चौंडी आगमन पर पारंपरिक ढोल-ताशों के गजर से भव्य स्वागत किया गया। वहीं, सुवासिनियों ने मंत्रियों का पारंपरिक औक्षण कर सम्मान किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इनकी अध्यक्षता में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर इनकी त्रिशताब्दी जयंती वर्ष के अवसर पर चौंडी, अहिल्यानगर में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक भी संपन्न हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com