Ramtek के प्राचीन ‘तिलभांडेश्वर मंदिर’ पर गिरी बिजली, शिखर से जमीन तक फटी दीवारें, तस्वीर देख रह जाएंगे दंग
Ramtek Tilbhandeshwar Temple Lightning: रामटेक के प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर पर गिरी बिजली! शिखर से जमीन तक आई दरारें। बेमौसम बारिश से 5 हेक्टेयर में गेहूं की फसल भी बर्बाद। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस
रामटेक में तिलभांडेश्वर मंदिर पर गिरी बिजली (सौजन्य-नवभारत)
Ramtek Ancient Shiva Temple Damage: बुधवार, 1 अप्रैल की रात अचानक हुई तेज बारिश के दौरान शहर के उत्तरी भाग में स्थित प्राचीन तिलभांडेश्वर शिव मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा। संयोगवश उस समय मंदिर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था जिससे जनहानि टल गई।
उल्लेखनीय है कि हजारों वर्ष पुराना यह शिव मंदिर आजाद वार्ड में स्थित है और ‘तिलभांडेश्वर महादेव’ के नाम से प्रसिद्ध है। बुधवार रात लगभग 10.30 बजे तेज गर्जना के साथ मंदिर के शिखर पर बिजली गिरी। इस घटना से मंदिर के शिखर से लेकर जमीन तक गहरी दरार पड़ गई और मंदिर का कुछ हिस्सा ढह गया।
श्रद्धालुओं ने कही बड़ी बात
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के नागरिकों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि भगवान की कृपा से उस समय मंदिर में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कुछ श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान महादेव ने स्वयं इस संकट को अपने ऊपर लेकर लोगों की रक्षा की।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
नागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
रामटेक में तिलभांडेश्वर मंदिर पर गिरी बिजली (सौजन्य-नवभारत)
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में एक साथ 25 IAS अफसरों का तबादला, महकमे में मची हलचल, जानें किसे मिला कौन-सा पद, देखें लिस्ट
Ramtek में नुकसान का आकलन
तहसीलदार रमेश कोलपे के अनुसार रामटेक शहर में इस घटना के अलावा तहसील के अन्य हिस्सों में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। रामटेक तहसील में बीती रात औसतन 55.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।
5 हेक्टेयर में गेहूं की फसल को नुकसान
बुधवार रात हुई बारिश और तेज आंधी के चलते तहसील के शिवनी भोंडकी क्षेत्र के 3 गांवों में 11 किसानों की 5 हेक्टेयर खेतों में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा संतरा और आम के बागों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी तहसील कृषि अधिकारी सुनील कोरटे ने दी।
