Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लाइट, कैमरा, एक्शन…रामटेक फिल्म सिटी के लिए 15 दिन में मिलेगी 60 एकड़ जमीन, मंत्री शेलार का ऐलान

Ramtek Film City: नागपुर जिले के रामटेक के नवरगांव में 60 एकड़ भूमि पर फिल्म सिटी बनेगी। मंत्री आशीष शेलार ने कहा इस परियोजना के लिए 15 दिन में भूमि हस्तांतरित होगी।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Sep 16, 2025 | 08:31 AM

रामटेक फिल्म सिटी के लिए जमीन का जायजा लेते मंत्री आशीष शेलार व अन्य (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ramtek Film City Land Transfer News: फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने और विदर्भ के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नागपुर जिले के रामटेक में प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए अगले 15 दिनों में 60 एकड़ भूमि हस्तांतरित की जाएगी। साथ ही इसके निर्माण के लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार नियुक्त करने का निर्णय भी लिया गया है।

यह जानकारी सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने रामटेक दौरे के दौरान दी। इस अवसर पर वित्त एवं योजना राज्य मंत्री आशीष जायसवाल भी उपस्थित थे।

मंत्री शेलार ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में रामटेक के समीप नवरगांव में स्थापित की जा रही फिल्म सिटी विदर्भ के कलाकारों को मंच और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी। इस कार्य में तेजी लाने के लिए राजस्व विभाग की 60 एकड़ भूमि का हस्तांतरण तय समय सीमा में किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Mira Bhayandar Mayor: भारी विरोध के बावजूद डिंपल मेहता चुनी गईं मीरा-भाईंदर की मेयर, बीजेपी ने दिखाई एकजुटता

फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से नौकरी! भंडारा में बड़ा घोटाला उजागर; राजस्व विभाग में सनसनी

जानिए कैसे होता है मेयर का चुनाव? कौन होगा मुंबई का महापौर, 11 Feb को खत्म होगा सस्पेंस

समृद्ध पंचायत अभियान की राहत खत्म, कर बकाया पर 50% छूट बंद, वर्धा में नागरिक नाराज

संरक्षित स्मारकों के विकास पर जोर

रामटेक क्षेत्र में मौजूद 34 ऐतिहासिक स्मारकों और 5 एएसआई स्मारकों के संरक्षण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। रामटेक किला-मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, दुकानें, वाहन पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित करने हेतु अगले 10 दिनों में अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी होगा। जिला वार्षिक योजना निधि का 3% हिस्सा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्मारकों के संरक्षण पर खर्च करने की समीक्षा होगी।

गढ़ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर

रामटेक गढ़ मंदिर परिसर के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए ‘रामटेक मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर’ योजना के तहत 23 विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इन्हें आगामी बजट में शामिल कर स्वीकृति दिलाई जाएगी और कार्यान्वयन के लिए मंत्रालय में विशेष कॉरिडोर डेस्क बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक BJP का ‘सेवा पखवाड़ा’, देशभर में होंगे कार्यक्रम

मनसर प्राचीन धरोहर स्थल

मनसर क्षेत्र के 156 एकड़ में फैले प्राचीन धरोहर स्थलों को संरक्षित करने के लिए विस्तृत परियोजना तैयार की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय से शीघ्र चर्चा कर परियोजना को गति देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा रामटेक में हर वर्ष 22 जनवरी को आयोजित होने वाले श्रीराम सांस्कृतिक महोत्सव के लिए अगले 15 दिनों में वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी होगी।

विकास और विरासत दोनों का संरक्षण

मंत्री आशीष शेलार और राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने कहा कि रामटेक फिल्म सिटी और संरक्षित स्मारकों के संरक्षण से न केवल विदर्भ के कलाकारों को अवसर मिलेंगे बल्कि इस क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर भी सुरक्षित रहेगी।

Ramtek film city land transfer minister ashish shelar vidarbha employment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2025 | 08:31 AM

Topics:  

  • Ashish Shelar
  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.