Solar Industries के साथ बदली रक्षा उद्योग की तस्वीर, राजनाथ सिंह बोले- हथियार आयात नहीं, निर्यात करेगा भारत
Rajnath Singh Nagpur Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज की अत्याधुनिक 'मीडियम कैलिबर गोला-बारूद निर्माण सुविधा' का उद्घाटन किया।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर में रक्षा मंत्री (सौजन्य-IANS)
Solar Industries Nagpur Defense: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत अब सैन्य उपकरणों का आयातक नहीं बल्कि निर्यातक बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। रक्षा क्षेत्र में निजी कंपनियों की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में सोलर इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां अहम योगदान दे रही हैं।
आज नागपुर तेजी से रक्षा उद्योग के केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां न केवल नए रक्षा उद्योग स्थापित हो रहे हैं बल्कि पहले से मौजूद उद्योग भी अपने विस्तार की दिशा में काम कर रहे हैं। वे नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज के स्थापित मीडियम कैलिबर गोला-बारूद निर्माण सुविधा के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। कार्यक्रम में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले प्रमुखता से उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
दर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
नागरिकों ने लिया आरटीआई का ज्ञान, धामणगांव में हुआ जनजागरण अभियान
चांदुर रेलवे में नमो गार्डन पर लगा ब्रेक, नगर परिषद के सभी फैसलों पर रोक, विभागीय आयुक्त का बड़ा आदेश
रक्षा उत्पादन में बदलाव की नई सोच
राजनाथ सिंह ने कहा कि जब वह ऐसे आधुनिक रक्षा संयंत्र देखते हैं तो उन्हें केवल एक फैक्ट्री नहीं बल्कि नया संकल्प, नई ऊर्जा और नवाचार दिखाई देता है। भारत अब रक्षा उत्पादों के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है। एक समय था जब रक्षा उत्पादन लगभग पूरी तरह सार्वजनिक क्षेत्र तक सीमित था लेकिन बीते वर्षों में इस सोच में बदलाव आया है।
आज निजी क्षेत्र रक्षा उत्पादन में बड़ी भूमिका निभा रहा है जिससे आयात पर निर्भरता कम हो रही है और भारतीय सशस्त्र बलों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाला गोला-बारूद उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध के स्वरूप बदल रहे हैं और अब उसका प्रभाव आम नागरिकों पर भी पड़ता है। ऐसे में आधुनिक तकनीक और नये इनोवेशन के साथ रक्षा उद्योग को मजबूत करना जरूरी है।
अत्याधुनिक फैसिलिटी की खासियत
उन्होंने कहा कि मीडियम कैलिबर एम्युनिशन फैसिलिटी की खासियत नागपुर में बनी यह अत्याधुनिक फैसिलिटी सौर उद्योग द्वारा तैयार की गई है। यहां आधुनिक तकनीक से मीडियम कैलिबर गोला-बारूद का निर्माण किया जाएगा। इससे भारतीय सशस्त्र बलों को समय पर और उच्च गुणवत्ता वाला एम्युनिशन उपलब्ध होगा और आयात पर निर्भरता कम होगी। इससे तीनों सेनाओं को भी मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें – बजेगा ‘मैग्नेटिक महाराष्ट्र’ का डंका: दावोस पहुंचे CM देवेंद्र, 16 लाख करोड़ से अधिक निवेश लाना है लक्ष्य
आज युद्ध सिर्फ बंदूक और गोलियों तक सीमित नहीं
रक्षा मंत्री ने कहा कि आज युद्ध सिर्फ बंदूक और गोलियों तक सीमित नहीं रह गया है। साइबर स्पेस, ड्रोन, मोबाइल फोन, अंतरिक्ष और मीडिया भी युद्ध का हिस्सा बन चुके हैं। भारतीय सशस्त्र बलों ने बदलते हालात के अनुसार खुद को तेजी से अपग्रेड किया है जो देश के लिए गर्व की बात है।
सोलर इंडस्ट्रीज का योगदान
सोलर इंडस्ट्रीज के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल ने कहा कि नागास्त्र जैसे स्वदेशी हथियारों का निर्माण और उनका सफल उपयोग देश की रक्षा क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा और देशहित के लिए आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सोलर इंडस्ट्रीज लगातार कार्य कर रही है।
