न्यायालय के फैसले से पहले हुई थी फरार: नागपुर क्राइम ब्रांच ने 4 साल बाद मुख्य महिला आरोपी को दबोचा!
Woman Accused Arrested: नागपुर के चर्चित हत्या प्रकरण में फैसला आने से पहले फरार हुई मुख्य महिला आरोपी को क्राइम ब्रांच ने 4 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कलमना पुलिस के हवाले किया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर हत्या मामला, महिला आरोपी गिरफ्तार, सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
Nagpur Murder Case Arrest: नागपुर हत्या के एक चर्चित प्रकरण में न्यायालय का फैसला आने से पहले फरार हो गई मुख्य महिला आरोपी को आखिरकार चार वर्ष बाद क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 ने गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार चल रही आरोपी की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बाड़ी थाना क्षेत्र के लावा परिसर में जाल बिछाया और उसे हिरासत में लेने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार महिला की पहचान अश्विनी सूरज देशभ्रतार (32) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में कलमना थाना क्षेत्र में हत्या, हत्या के प्रयास, लैंगिक अत्याचार, पॉक्सो अधिनियम तथा अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस पूरे मामले की शिकायत स्वयं अश्विनी देशभ्रतार ने दर्ज कराई थी। प्रकरण की विस्तृत जांच और सुनवाई के बाद मामला न्यायालय पहुंचा।
फैसले से पहले हो गई थी फरार
सुनवाई पूरी होने के बाद जब अदालत फैसला सुनाने वाली थी, उससे पहले ही अश्विनी फरार हो गई। न्यायालय के निर्णय में इस मामले के चार आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया, जबकि मृतक के पिता और अश्विनी देशभ्रतार को दोषी माना गया। अदालत ने मृतक के पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, लेकिन अश्विनी फैसला आने से पहले ही फरार होने के कारण पुलिस की गिरफ्त से बाहर रही।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली में धान खरीदी नहीं होने पर किसानों का चक्काजाम, NH-63 पर यातायात ठप
पुणे में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ छात्रों का महामोर्चा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Bhandara News: भंडारा के बारव्हा बस स्टैंड पर बारिश बनी मुसीबत, यात्रियों को भारी परेशानी
Bhandara News: भंडारा में बारिश को लेकर बढ़ी चिंता, प्रशासन ने जल संरक्षण की तैयारी शुरू की
राज्य के बाहर छिपकर रह रही थी आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए अश्विनी लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी और कुछ समय तक राज्य के बाहर रहकर छिपी हुई थी। उसकी तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देने में सफल रही।
इसी बीच क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 को विश्वसनीय सूचना मिली कि अश्विनी लावा क्षेत्र में आने वाली है। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और रणनीति के तहत जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी वहां पहुंची, पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें:-नागपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत: दिशा नागरिक क्रेडिट सोसाइटी घोटाले के आरोपी कमलाकर असोले को अंतरिम अग्रिम जमानत!
चिकित्सकीय जांच के बाद कलमना पुलिस को सौंपा
गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे कलमना पुलिस के हवाले कर दिया गया। अब न्यायालय के आदेश के अनुसार उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
