ढाई-ढाई वर्ष के मुंबई मेयर पर होगी चर्चा, राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा-गठबंधन पर सकारात्मक

Chandrashekhar Bawanakule: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मुंबई मेयर पद पर शिवसेना और भाजपा के ढाई-ढाई वर्ष के कार्यकाल पर उचित मंच पर चर्चा होगी।
Chandrashekhar Bawanakule
Chandrashekhar Bawanakule:राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Mayor:  मुंबई मेयर पद पर शिंदे सेना और भाजपा के ढाई-ढाई वर्ष के कार्यकाल की चर्चा के संदर्भ में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि अगर शिवसेना इस संबंध में कोई मांग करेगी, तो उसे उचित मंच पर विस्तार से चर्चा किया जाएगा। भाजपा की कोर कमेटी में इस पर गंभीर विचार किया जाएगा।

बावनकुले ने कहा कि भाजपा-शिंदे सेना गठबंधन राज्यभर में अनेक जगहों पर सफलतापूर्वक हो रहा है, जो निश्चित ही सकारात्मक पहल है। वे नागपुर के नियोजन भवन में आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

राकां नेताओं की मुलाकात पर टिप्पणी

शरद पवार और अजीत पवार की मुलाकात और जिला परिषद में दोनों राकां नेताओं के एक साथ चुनाव लड़ने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उन्हें इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं हैं। कांग्रेस नेता नाना पटोले के बैलेट पर चुनाव कराने की मांग पर बावनकुले ने कहा कि यह पुरानी मांग है, क्योंकि पूर्व में भी इसी तरह की मांग 200 वोटों से हार के बाद की जा चुकी है।

अमरावती हार की जांच

अमरावती महानगर पालिका चुनाव में हार का गहराई से विश्लेषण करने के लिए बावनकुले ने कहा कि हारे उम्मीदवारों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके लिए एक विशेष टीम अमरावती भेजी जाएगी। यह टीम यह जांचेगी कि किसने पार्टी उम्मीदवारों के विरोध में कार्य किया और वास्तविक स्थिति क्या थी।

शिवसेना के आरोपों पर टिप्पणी

शिवसेना ठाकरे गुट के नेता संजय राऊत के आरोपों पर बावनकुले ने कहा कि यह उनका रोज का काम बन गया है। उन्होंने कहा कि यदि उद्धव ठाकरे अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल और भाजपा-शिंदे गठबंधन के एक वर्ष के कार्यकाल की तुलना करें, तो वास्तविकता सामने आएगी।

राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास

बावनकुले ने बताया कि महाराष्ट्र आज देश में सर्वाधिक निवेश आकर्षित करने वाला राज्य बन गया है। बीते वर्ष डावोस परिषद में 17.50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए, जिनमें से कई परियोजनाएं अब साकार हो रही हैं। राजस्व मंत्री के रूप में वे औद्योगिक परियोजनाओं के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध करवा रहे हैं।

जनता से संवाद

नियोजन भवन में बावनकुले ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और आवेदन स्वीकार किए। जिन समस्याओं को तत्काल हल किया जा सकता था, उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सीधे निर्देश दिए। बड़ी संख्या में नागरिक उनसे मिलने पहुंचे।

Navbharat Live
navbharatlive.com