Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर रेलवे का ‘स्पेशल’ हॉट हॉलिडे पैकेज: AC कोच को बनाया ‘स्टीम बाथ रूम’, ट्रेन में यात्रियों के छूटे पसीने

Nagpur Railway AC Failure: दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन के ए-2 कोच का एसी खराब होने से भीषण गर्मी में यात्री परेशान हो गए। गोधनी स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही यात्रियों ने हंगामा किया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 28, 2026 | 09:13 AM

नागपुर रेलवे, स्पेशल ट्रेन, (सोर्स: सौजन्य AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Railway Special Train: नागपुर रेलवे द्वारा चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों में यात्री सुविधाओं की बदहाली बुधवार को एक बार फिर सामने आई। ट्रेन 03251 दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस के ए-2 कोच का एयर कंडीशनर अचानक खराब हो गया जिससे भीषण गर्मी में यात्रियों की हालत खराब हो गई। उमस और गर्मी से परेशान यात्रियों ने गोधनी स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच अतिरिक्त दबाव के कारण उक्त कोच का एसी अचानक बंद हो गया। ट्रेन इस समय इटारसी से निकली थी। लंबे समय तक ठंडक नहीं मिलने से कोच के अंदर घुटन जैसी स्थिति बन गई।

यात्री लगातार रेलवे कर्मचारियों से शिकायत करते रहे लेकिन तत्काल समाधान नहीं मिलने पर आक्रोश बढ़ गया। कुछ यात्रियों ने ट्रेन रोककर एसी सुधारने की मांग की। स्टाप न होने के बावजूद ट्रेन को गोधनी स्टेशन पर रोका गया क्योंकि नागपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म खाली नहीं थे। गोधनी में ट्रेन रुकते ही ए-2 कोच के यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया और एसी ठीक होने तक ट्रेन रवाना नहीं होने देने की बात कहने लगे।

मंडल रेल प्रबंधन को सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। कुछ ही देर में कुछ रेल अधिकारी भी गोधनी स्टेशन पहुंचे और यात्रियों को मनाने का प्रयास किया। उन्हें बताया किया गया कि ट्रेन के नागपुर स्टेशन पहुंचते ही समस्या दूर कर दी जाएगी। इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में गौशाला अनुदान प्रमाण पत्र के लिए 5 हजार की रिश्वत लेते पशुसंवर्धन जिला उपआयुक्त रंगेहाथ गिरफ्तार

सूरज उगल रहा आग, सिस्टम की नीयत ठंडी; नागपुर में एक दिन में 10 मौतें, पर पुलिस के लिए ये सिर्फ आकस्मिक मामला

मुख्यमंत्री फडणवीस के हस्तक्षेप से बीएमसी प्रशासन पीछे हटा, आदित्य बोले- मुंबईकरों की जीत

Yavatmal मुस्लिम कब्रिस्तान के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण से नागरिक परेशान; रास्ता खुला करने की मांग

…और मिली राहत

दोपहर करीब 1:15 बजे ट्रेन नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म 6 पर पहुंची। यहां रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम पहले से मौजूद थी, तकनीकी जांच के बाद एसी सिस्टम को ठीक कर दिया गया। मरम्मत के बाद ट्रेन को निर्धारित समय पर आगे रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:-सूरज उगल रहा आग, सिस्टम की नीयत ठंडी; नागपुर में एक दिन में 10 मौतें, पर पुलिस के लिए ये सिर्फ आकस्मिक मामला

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह आईसीएफ कोच वाली स्पेशल ट्रेन थी, गोधनी स्टेशन पर केरला एक्सप्रेस को प्राथमिकता देने के कारण ट्रेन को रोका गया था। भीषण गर्मी और अतिरिक्त भीड़ के चलते एसी सही तरीके से काम नहीं कर पाया, घटना के बाद स्पेशल ट्रेनों के मेंटेनेंस और यात्री सुविधाओं को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए है।

Railway special train ac failure passengers protest godhni nagpur station

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 09:13 AM

Topics:  

  • Indian Railways
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Nagpur railway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.