Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात के पास गिरवी रखा महाराष्ट्र…कांग्रेस के बयान से मची खलबली, बोले- वोट चोरी मुद्दा नहीं

Election Commission Controversy: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल बोले - राहुल गांधी ने वोट चोरी का बड़ा घोटाला उजागर किया, यह मुद्दा सिर्फ कांग्रेस का नहीं है। सभी दलों से साथ आने की अपील की।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 21, 2025 | 08:22 AM

हर्षवर्धन सपकाल और राहुल गांधी (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Politics: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का एक बड़ा घोटाला सबूतों के साथ उजागर किया है। भाजपा चुनाव आयोग की मदद से वोट चोरी कर रही है और यह मुद्दा केवल कांग्रेस का नहीं बल्कि पूरे देश का है। राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और इस लड़ाई में सभी से शामिल होने की अपील उन्होंने की। वे नागपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

वे नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए विदर्भ दौरे पर आए थे। देश के कुछ सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ लिखे पत्र के संदर्भ में उन्होंने कहा कि गली-गली में शोर है, चुनाव आयोग चोर है… यह बात अब सभी की समझ आ गई है। यह मुद्दा केवल कांग्रेस का नहीं, पूरे देश का है। राहुल गांधी ने जो लड़ाई शुरू की है उसमें सबको एक साथ आकर आवाज उठानी चाहिए।

महाराष्ट्र को गुजरात के पास गिरवी रखा…

शाह-शिंदे की दिल्ली चर्चा पर उन्होंने कहा कि महायुति सरकार ने महाराष्ट्र का स्वाभिमान गुजरात के पास गिरवी रख दिया है। देवेंद्र फडणवीस शैडो मुख्यमंत्री हैं, जबकि महाराष्ट्र के सभी फैसले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही लेते हैं। हर छोटी-बड़ी शिकायत इसीलिए उन्हीं तक पहुंचाई जाती है।

उन्होंने दावा किया कि दूसरे डीसीएम अजित पवार भी दो दिन पहले शाह से मिले थे, जिसके बाद पार्थ पवार को पुणे भूमि घोटाले में क्लीन चिट दे दी गई। ट्रिपल इंजन सरकार में अंदरूनी गैंग वॉर चल रहा है और उसी वजह से नेताओं को बार-बार दिल्ली जाना पड़ रहा है।

गठबंधन का निर्णय स्थानीय स्तर पर…

उन्होंने कहा कि मनसे के साथ गठबंधन करने के लिए मुंबई या महाराष्ट्र से कोई प्रस्ताव आया ही नहीं है। गठबंधन के अधिकार स्थानीय इकाइयों को दिए गए हैं। वहीं कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि मुंबई महानगर पालिका चुनाव स्वबल पर लड़ाया जाए।

यह भी पढ़ें – शाह-शिंदे की मुलाकात के रणनीतिक मायने, महायुति में अब नहीं होगा दलबदल, बावनकुले ने खोले पत्ते!

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में कोई अन्य दल साथ आना चाहता है, तो उसे प्रस्ताव देना होगा, जिस पर राष्ट्रीय स्तर पर निर्णय होगा। शिवसेना एक स्वतंत्र पार्टी है। उन्हें अपनी नीतियां और गठबंधन खुद तय करने का अधिकार है।

कांग्रेस को महाराष्ट्र धर्म सिखाने की आवश्यकता नहीं…

मनसे के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मराठी अस्मिता का विषय है और उसे संरक्षित करने का अधिकार संविधान ने दिया है। मराठी केवल भाषा का विषय नहीं, बल्कि महाराष्ट्र धर्म है और महाराष्ट्र धर्म कांग्रेस को सिखाने की जरूरत नहीं है। पहली कक्षा से हिंदी की अनिवार्यता का मुद्दा उठा था। तब सबसे पहले इसका विरोध कांग्रेस ने ही किया था।

Rahul gandhi vote chori mudde par sabko saath aane ki apil sapkal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 21, 2025 | 08:22 AM

Topics:  

  • Congress
  • Harshwardhan Sapkal
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को 36 लाख रुपये मुआवज़ा देने का आदेश

2

 निर्विरोध जीत लोकतंत्र की हत्या, वार्डों में फिर चुनाव हों: उद्धव ठाकरे

3

अवैध साहूकार दंपति पर छापा, दस्तावेज और चेक जब्त, अवैध वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई

4

महानगरपालिका चुनाव में भाजपा का महापौर तय, एकजुट होकर स्वबल पर चुनाव लड़ने का आह्वान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.