Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा नहीं बनाएगी कांग्रेस, सलमान खुर्शीद का बड़ा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित गड़बड़ी पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आस्था का विषय है और कांग्रेस इसे चुनाव में मुद्दा नहीं बनाएगी।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 10, 2026 | 09:21 PM

सलमान खुर्शीद (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Salman Khurshid on Ram Mandir: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित गड़बड़ी का मामला सियासी बहस का केंद्र बना हुआ है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी राम मंदिर को चुनावी मुद्दा नहीं बनाएगी। सोमवार को मीडिया से बातचीत में सलमान खुर्शीद ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित गड़बड़ी का मामला पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया से जुड़ा है।

राम मंदिर से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट की संभावित सुनवाई को लेकर खुर्शीद ने कहा कि लाखों लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी है, इसलिए शीर्ष अदालत का हस्तक्षेप सकारात्मक कदम माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “लोगों की इस मामले में गहरी आस्था है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट यह सुनिश्चित करे कि सब कुछ सही तरीके से हो, यह अच्छी बात है।”

“सबसे बड़ा सवाल है कि गड़बड़ी हुई ही क्यों”

कांग्रेस नेता ने कहा कि अदालतें कानून के मुताबिक अपना काम करेंगी, लेकिन मूल सवाल यह है कि कथित गड़बड़ी की नौबत आई ही क्यों। उन्होंने कहा, “कानूनी प्रक्रिया सामान्य तरीके से आगे बढ़नी चाहिए। अदालतें गड़बड़ियों को ठीक करने का काम करेंगी, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर गड़बड़ी हुई ही क्यों?”

सम्बंधित ख़बरें

इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट में PIL, उपभोक्ताओं के लिए बीमा, सब्सिडी और वैकल्पिक ईंधन की मांग

VIDEO: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा: याचिकाकर्ता ने जजों को दी गालियां, फेंके कागजात

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में कांग्रेस का आरोप, जांच प्रभावित करने की कोशिश का दावा

“राम मंदिर आस्था का विषय है, राजनीति का नहीं”

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस पहले भी राम मंदिर को आस्था का विषय मानती थी और आज भी उसी रुख पर कायम है। उन्होंने कहा, “जब राम मंदिर आंदोलन चल रहा था और मंदिर का निर्माण हो रहा था, तब भी हमने कहा था कि इसे आस्था तक सीमित रखिए और राजनीति में मत लाइए। हमारी बात नहीं मानी गई।”

“कांग्रेस राम मंदिर को राजनीति में नहीं लाएगी”

सलमान खुर्शीद ने दोहराया कि कांग्रेस चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा नहीं बनाएगी। उन्होंने कहा, “हम राम मंदिर को राजनीति में नहीं लाएंगे। हर व्यक्ति की आस्था का सम्मान होना चाहिए। भगवान राम और राम मंदिर का भी सम्मान होना चाहिए, लेकिन इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस जनता के सामने विकास और जनसेवा के मुद्दों को रखेगी और इन्हीं आधारों पर लोगों से समर्थन मांगेगी।

यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO के लिए डिग्री काफी नहीं, भगवान राम में सच्ची श्रद्धा होना जरूरी

चढ़ावा विवाद पर जारी है जांच

गौरतलब है कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित गड़बड़ी के मामले में जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं। इस प्रकरण को लेकर विपक्ष लगातार सरकार और ट्रस्ट प्रबंधन से जवाब मांग रहा है, जबकि मामले में कानूनी और जांच संबंधी प्रक्रिया जारी है।

Salman khurshid congress ayodhya ram mandir donation controversy up election 2027

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 08:57 PM

Topics:  

  • Congress
  • Supreme Court
  • Uttar Pradesh Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.