- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Presidents Visit Security Arrangements Were Reviewed District Administration Reviewed
राष्ट्रपति दौरा : सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा; जिला प्रशासन ने की समीक्षा
- Written By: नवभारत डेस्क

- एयरपोर्ट, राजभवन और कोराडी में किया निरीक्षण
नागपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 4 से 6 जुलाई तक प्रस्तावित नागपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एयरपोर्ट, राजभवन और कोराडी मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की. राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार महाराष्ट्र आ रही हैं, इसलिए प्रशासन ने सभी आवश्यक पूरक व्यवस्थाएं तैयार करने के निर्देश दिए हैं.
इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति के स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है. 5 जुलाई को सिटी में विभिन्न कार्यक्रमों में महालक्ष्मी जगदंबा देवी दर्शन, सांस्कृतिक केंद्र का निरीक्षण और कोराडी मंदिर क्षेत्र में जनसमर्पण जैसे कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी. साथ ही मंदिर के अन्नछत्र हॉल में नागरिकों को संबोधित करेंगी.
दिए गए कड़े निर्देश
निरीक्षण के दौरान आयोजकों को कुछ कड़े निर्देश भी दिए गए. इनमें बताया गया कि आयोजन स्थल पर 2 प्रवेश द्वार बनाए जाएं. इनमें एक द्वार वीआईपी आगंतुकों, प्रेस और अन्य लोगों के लिए होगा. अतः संबंधितों को निर्धारित समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने को कहा गया है. कार्यक्रम में आने वालों के वाहनों के लिए मंदिर में नियमित पार्किंग स्थल उपलब्ध कराया गया है.
कार्यक्रम स्थल पर भोजन और पानी की बोतलें या अन्य सामान लाना प्रतिबंधित है. इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त श्वेता खेडकर (विशेष शाखा), डीसीपी अर्चित चांडक (वित्तीय अपराध शाखा), अनुराग जैन (सर्किल वन) एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी, राजभवन, राजस्व प्रशासन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
रिटायरमेंट के अगले ही दिन हरिवंश की राज्यसभा में वापसी! JDU के पास ही रहेगा उपसभापति का पद, किए गए मनोनीत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम, 27 मिनट की मुलाकात में क्या हुई बात?
राष्ट्रपति मुर्मू का अयोध्या दौरा, सभी पास स्थगित, रामानंदाचार्य द्वार से मिलेगा आम श्रद्धालुओं को प्रवेश
संजय राउत का राष्ट्रपति मुर्मू से सवाल: बोले- मणिपुर में जब आदिवासी महिलाएं जलाई गईं, तब क्यों नहीं बोलीं?
Presidents visit security arrangements were reviewed district administration reviewed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सामाजिक मुद्दे पर बनी चिरैया को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, Divya Dutta ने सोशल मीडिया पर जताया फैंस का आभार
Apr 14, 2026 | 09:00 PMRJD, जदयू और भाजपा; नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद छोड़ने से किसे फायदा और किसे नुकसान? जानें सियासी समीकरण
Apr 14, 2026 | 08:54 PMतुर्की के स्कूल में पूर्व छात्र का खूनी तांडव, 16 लोगों को गोलियों से भूना; फिर खुद को मारी गोली
Apr 14, 2026 | 08:54 PMMumbai Indians की ताकत होगी दोगुनी, 5.25 करोड़ वाला मैच विनर खिलाड़ी स्क्वॉड से जुड़ने को तैयार
Apr 14, 2026 | 08:53 PMसम्राट जी को बड़ा आदमी बनाएंगे…पिछले साल मंच से अमित शाह ने जो कहा, वो अब हुआ सच- देखिए VIDEO
Apr 14, 2026 | 08:51 PMम्हाडा का बड़ा फैसला; मुंबई-उपनगरों की 114 कॉलनियों का पुनर्विकास, पॉश इलाकों में टाउनशिप हेतु टेंडर जल्द
Apr 14, 2026 | 08:49 PMजिनेवा या इस्लामाबाद… गुरुवार को फिर आमने-सामने होंगे US और ईरान, अमेरिकी अधिकारी का बड़ा दावा!
Apr 14, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Apr 14, 2026 | 05:47 PM
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM














