- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Prashant Pawar Challenges Sanjay Raut Vidarbha Entry Ajit Pawar Crash Row
हिम्मत है तो विदर्भ में आकर दिखाएं…प्रशांत पवार का संजय राउत को खुला चैलेंज, कहा- लफंगेगिरी बंद करें
Sanjay Raut Vidarbha Challenge: राष्ट्रवादी प्रवक्ता प्रशांत पवार ने संजय राउत को दी खुली चुनौती। बोले दम है तो नेता का नाम बताओ, वरना विदर्भ में पैर नहीं रखने देंगे।
- Written By: प्रिया जैस

प्रशांत पवार और संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Prashant Pawar NCP: नागपुर में पूर्व डीसीएम एवं राष्ट्रवादी प्रमुख अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के बाद आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। रोहित पवार ने मुंबई और दिल्ली में प्रेस-कॉन्फ्रेंस लेकर अनेक मुद्दों को रखा और जांच की मांग की है। इसी क्रम में शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता संजय राउत ने भी दुर्घटना को संदेहास्पद बताते हुए विदर्भ के एक ‘बड़े नेता’ के फोन व भूमिका पर सवाल उठाया है।
राउत के इस बयान के बाद राष्ट्रवादी पार्टी अजित पवार गुट के प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत पवार भड़क उठे। उन्होंने संजय राउत को महाराष्ट्र का लफंगा कहते हुए चुनौती दी है वे विदर्भ के उस नेता का नाम सार्वजनिक करें और सबूत भी दें। पवार ने राउत को जोकर बताते हुए कहा कि इनका काम रोज सुबह-सुबह अनापशनाप बयान देकर मीडिया में चलने का है।
इनसे तो राज्य की जनता भी त्रस्त हो गई है। उन्होंने संजय राउत को सुबह की लंफगेगिरी बंद करने की सलाह तक दी। रोहित पवार द्वारा भी ‘विदर्भ के बड़े नेता’ की भूमिका की जांच की बात कही गई है, इस पर पवार ने कहा कि अगर रोहित कुएं में कूदेंगे तो क्या संजय राउत भी कूदेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
होटल के खाने में निकला पका हुआ कीड़ा, शिकायत की तो परिवार को मिली जान से मारने की धमकी! कहा- जो करना है कर लो
आईआईटी बॉम्बे-कोलंबिया यूनिवर्सिटी की साझेदारी, मैन्युफैक्चरिंग के लिए बनेगा नया एआई सेंटर
चंद्रपुर के स्कूल में बच्चों ने टॉफी समझकर निगलीं एनीमिया की गोलियां, 19 छात्र अस्पताल में भर्ती; जांच शुरू
नागपुर में ड्रग्स तस्करी’ का पर्दाफाश: प्राइवेट बस में सीट के नीचे छिपा था 4 लाख का MD; पुलिस ने दबोचा
6 नगरसेवक संभाल नहीं पाए
पवार ने चंद्रपुर में शिवसेना यूबीटी के 6 नगरसेवकों के भाजपा के साथ चले जाने को लेकर भी संजय राउत को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने कहा था कि भले ही विपक्ष में बैठना पड़े लेकिन कभी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे लेकिन चंद्रपुर में ये अपने नगरसेवक तक संभाल नहीं पाए।
यह भी पढ़ें – गोंदिया की उस फाइल में क्या था? अजित पवार प्लेन क्रैश में नया मोड़, नाना के बयान से पटेल पर मुड़ी शक की सुई!
इनकी नेता सुषमा अंधारे कहती हैं कि इस संबंध में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से चर्चा हुई और उसके बाद भाजपा के साथ जाने का निर्णय लिया गया। इनकी कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने राउत को चुनौती दी है कि दम है तो विदर्भ के नेता का नाम सार्वजनिक करें, अन्यथा विदर्भ में कदम नहीं रखने देंगे।
Prashant pawar challenges sanjay raut vidarbha entry ajit pawar crash row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होटल के खाने में निकला पका हुआ कीड़ा, शिकायत की तो परिवार को मिली जान से मारने की धमकी! कहा- जो करना है कर लो
Feb 13, 2026 | 01:48 PMBangladesh Election: BNP की जीत का भारत के लिए क्या हैं मायने, सुधरेंगे रिश्ते या बढ़ेगा चीन का खतरा?
Feb 13, 2026 | 01:47 PMआईआईटी बॉम्बे-कोलंबिया यूनिवर्सिटी की साझेदारी, मैन्युफैक्चरिंग के लिए बनेगा नया एआई सेंटर
Feb 13, 2026 | 01:43 PMचंद्रपुर के स्कूल में बच्चों ने टॉफी समझकर निगलीं एनीमिया की गोलियां, 19 छात्र अस्पताल में भर्ती; जांच शुरू
Feb 13, 2026 | 01:43 PMMumbai: मुलुंड में ‘सनकी’ आशिक का हाई वोल्टेज ड्रामा, खुद पर पेट्रोल डालकर लड़की को दी धमकी
Feb 13, 2026 | 01:41 PMBarbados Election: मिया मोटले फिर बनीं बारबाडोस की पीएम, मोदी और मैक्रों ने ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
Feb 13, 2026 | 01:35 PMनागपुर में ड्रग्स तस्करी’ का पर्दाफाश: प्राइवेट बस में सीट के नीचे छिपा था 4 लाख का MD; पुलिस ने दबोचा
Feb 13, 2026 | 01:35 PMवीडियो गैलरी

हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’
Feb 12, 2026 | 10:12 PM
जेल में बंद राजपाल के लिए मसीहा बनी फिल्म इंडस्ट्री! सलमान से सोनू सूद तक; 12 दिग्गजों ने की करोड़ों की मदद
Feb 12, 2026 | 10:06 PM
सऊदी अरब की शादी में मेहमानों को बांटे गए 24 कैरेट सोने के बिस्किट? वायरल वीडियो की सच्चाई ने सबको चौंकाया
Feb 12, 2026 | 09:58 PM
महुआ मोइत्रा का नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप, आरोपी को भगाने में की मदद; अमित मालवीय का नाम आया सामने- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:33 PM
नासिक में मनसे की गुंडागर्दी! कोचिंग सेंटर में घुसकर स्टाफ को जड़ा थप्पड़, हिंदी बोलने पर हुआ बवाल- VIDEO
Feb 12, 2026 | 09:26 PM
इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM










