कोश्यारी हमें होशियारी न सिखाएं...संजय राउत का पूर्व राज्यपाल पर सीधा हमला; बोले- पहले धोती पहनना तो सीखो!

Maharashtra Political Controversy: महाराष्ट्र की राजनीति में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के एक बयान ने 'बयानों का तूफान' खड़ा कर दिया है। इस पर संजय राउत ने तीखा पलटवार किया।
Sanjay Raut and MNS leader Sandeep Deshpande hit back at former Governor Koshyari over his remark that Raj Thackeray is "scared" of PM Modi.
भगत सिंह कोश्यारी और संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sanjay Raut vs Koshyari: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के उस बयान पर यूबीटी और मनसे ने पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे पीएम मोदी से डरते हैं। यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा है कि कोश्यारी हमें होशियारी न सिखाएं तो वहीं मनसे नेता संदीप देशपांडे ने उन्हें अपना नाम बदलने की सलाह दी है।

यह विवाद पूर्व राज्यपाल कोश्यारी की नासिक में राज ठाकरे को लेकर की गई टिप्पणी के बाद शुरू हुआ है। उन्होंने कहा था कि राज प्रधानमंत्री मोदी से बहुत डरे हुए हैं। इस पर राउत ने कोश्यारी पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग ठीक से धोती नहीं पहन सकते, वे हमें कॉमन सेंस सिखा रहे हैं।

मोदी से कौन डरता है? लोकसभा में जब राहुल गांधी बोल रहे थे तो पीएम मोदी और अमित शाह डर गए और सदन छोड़कर चले गए। पहले ठीक से धोती पहनना सीखो और फिर महाराष्ट्र आकर समझदारी सिखाओ। कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज और फुले का अपमान किया है। आज अगर भगत सिंह होते तो कोश्यारी को अच्छी तरह सबक सिखाते।

कोश्यारी के बयान से गरमाई राज्य की सियासत

पिछले दिनों आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक कार्यक्रम में सलमान खान, रणबीर कपूर और करण जौहर जैसी हस्तियां पहुंची थीं। कुछ मौजूदा आईएएस अधिकारी भी वहां मौजूद थे। राज ठाकरे ने इसे डर का नतीजा बताया था। इस पर कोश्यारी ने नासिक में कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि कोई डर की वजह से वहां गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com