नागपुर में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक को कचरा गाड़ी ने कुचला, प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर दर्दनाक मौत
Nagpur Road Accident: नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर कचरा गाड़ी की टक्कर से 24 वर्षीय प्रणय बड़गे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मोक्षधाम चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राहगीर ने दम तोड़ा।
- Written By: रूपम सिंह
फ्लाईओवर पर दर्दनाक मौत (सोर्स - AI)
Nagpur Road Accident Prajapati Chowk Flyover: प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। जन्मदिन मनाकर दोपहिया वाहन पर घर लौट रहे 2 युवकों को कचरा गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी। एक युवक तो बाल-बाल बच गया लेकिन वाहन के नीचे कुचला गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक करुणानगर, कावरापेठ निवासी प्रणय दिलीप बड़गे (24) बताया गया। परिसर में ही रहने वाले उसके दोस्त आर्य धर्मेश राठौड़ (24) को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने प्रणय के पिता की शिकायत पर कचरा संकलन गाड़ी क्र। एमएच।31-एफसी। 4303 के चालक धरमपेठ निवासी मनोज अमरनाथ उईके (56) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को प्रणय के रिश्तेदार सुजल हुमने का जन्मदिन था। कुही फाटा के समीप स्थित साईं फार्महाउस में उसने अपना जन्मदिन समारोह आयोजित किया था। बुधवार की रात प्रणय और आर्य पार्टी में हिस्सा लेने के लिए कुही फाटा गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में 3,500 करोड़ की सरकारी जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, राज्य सरकार ने खारिज की अपील
गोंदिया प्रशासन की अनदेखी, ठाना में पानी टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन, मांगें न मानी तो होगा और आंदोलन
नागपुर में ‘प्रशासन जगाओ’ आंदोलन, ऑनलाइन संच मान्यता के विरोध में शिक्षकों का धरना
वर्धा नगर परिषद की टैक्स सुनवाई: 7042 आपत्तियों में से 3 दिन में 2000 संपत्तिधारक पहुंचे, 2200 रहे अनुपस्थित
गुरुवार की सुबह 7.15 बजे के दौरान दोनों मोटरसाइकिल क्र.एमएच 49-सीटी. 2773 पर अपने घर लौट रहे थे। खरबी मार्ग से प्रजापति चौक फ्लाईओवर की ओर जाते समय कचरा संकलन वाहन ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। आर्य दूसरी तरफ गिरा लेकिन प्रणय गाड़ी के साथ ट्रक के नीचे आ गया। उसका सिर कुचले जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही नंदनवन पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को मेडिकल अस्पताल भेजा।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में 3,500 करोड़ की सरकारी जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, राज्य सरकार ने खारिज की अपील
अज्ञात वाहन की चपेट में राहगीर की मौत
एक अन्य सड़क दुर्घटना मोक्षधाम चौक पर एसटी क्वार्टर के सामने हुई। अज्ञात वाहन चालक राहगीर को कुचलकर भाग निकला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उम्र अंदाजन 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। गुरुवार की सुबह मोक्षधाम चौक पर स्थित एसटी बस डिपो और क्वार्टर के सामने वाहन चालक ने पैदल जा रहे व्यक्त्ति को टक्कर मार दी। राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह 6.25 बजे के दौरान स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
नागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शरीर पर नीले रंग की टी-शर्ट और हरे रंग की पैंट है।
