महाराष्ट्र IPS ट्रांसफर: 1997 बैच के IPS नांगरे पाटिल संभालेंगे नागपुर की कमान, गृह मंत्रालय ने जारी की लिस्ट
Nagpur Police Commissioner: गृह मंत्रालय ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में विश्वास नांगरे पाटिल को नागपुर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां भी की गई हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
विश्वास नांगरे पाटिल, सीपी रवींद्रकुमार सिंगल,नागपुर पुलिस आयुक्त,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Police Commissioner Vishwas Nangare Patil: नागपुर गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर आला अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया। एंटी करप्शन ब्यूरो के एडीजी विश्वास नांगरे पाटिल को नागपुर सिटी की कमान सौंपी गई है। वहीं सीपी रवींद्रकुमार सिंगल को उनकी जगह पर एसीबी भेजा गया है।
वहीं अधिकारिक तौर पर एडीजी अर्चना त्यागी और संजय वर्मा की पदोन्नति भी रुकी हुई थी। पुलिस गृह निर्माण व कल्याण विभाग की एडीजी अर्चना त्यागी को न्यायिक व तकनीकी विभाग का डीजी नियुक्त किया गया है।
उनकी जगह पर संजय वर्मा को नियुक्ति दी गई है। आईजी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया। सिटी में विशेष शाखा के शशिकांत सातव को छत्रपती संभाजीनगर भेजा गया है। उनकी जगह पर अमरावती के डीसीपी रमेश धुमाल को नागपुर भेजा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
CJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?
महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
नांगरे पाटिल वर्ष 1997 बैच के आईपीएस अफसर हैं। लॉ की डिग्री के साथ ही उन्होंने महज 25 वर्ष की आयु में यूपीएससी परीक्षा में स्थान बना लिया था। वे अपनी बहादुरी, फिटनेस और 26/11 मुंबई हमलों के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ उनके साहसिक अभियानों के लिए जाने जाते हैं।
महत्वपूर्ण पदों पर किया कार्य
मूलतः सांगली के निवासी नांगरे पाटिल राज्य भर में अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं, इसके पहले पुणे ग्रामीण के अधीक्षक, मुंबई पुलिस के उपायुक्त, ठाणे ग्रामीण के अधीक्षक, नासिक पुलिस आयुक्त और मुंबई में कानून एवं व्यवस्था विभाग के संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में सराहनीय कार्य किया है।
मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमले के समय वे डीसीपी जोन-1 के पद पर कार्यरत थे। इस घटना में उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया।
शौर्य पदक विजेता विश्वास नांगरे पाटिल से नागपुर को बड़ी उम्मीदें
वर्ष 2015 में उन्हें आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनकी असाधारण भूमिका के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (शौर्य) से सम्मानित किया गया था। चूंकि नागपुर मुख्यमंत्री का शहर है, इसलिए विश्वास नांगरे पाटिल से खास उम्मीदें हैं।
यह भी पढ़ें:-विदर्भ में पूरी तरह एक्टिव हुआ मानसून! नागपुर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, उमस भरे टॉर्चर से मिली बड़ी राहत
उन्हें वीआईपी सुरक्षा, बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों और संवेदनशील कानून-व्यवस्था की स्थितियों को संभालने का पूरा अनुभव है। वे अपनी फिटनेस और युवाओं के बीच मार्गदर्शन के लिए काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने ‘मन में है विश्वास’ और ‘कर हर मैदान फतह’ जैसी प्रेरक पुस्तकें भी लिखी हैं।
