- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Power Cut In Many Areas Of Nagpur Today Mahavitaran Maintenance Work
Nagpur News: नागपुर के कई इलाकों में आज बिजली बंद, महावितरण करेगी मेंटेनेंस के कार्य
Power Cut News: नागपुर में आज कई इलाकों में बिजली गुल होने वाली है। महावितरण ने जनता से सहयोग की मांग की है। यहां जानें कब कौन-से इलाके में बिजली बंद होगी।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर में पावर कट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Power Cut in Nagpur: नागपुर शहर के विविध भागों में नियमित मेंटेनेंस के साथ ही ट्रांसफार्मर लगाने, बिजली के खंभे खड़ा करने, केबल जोड़ने के कार्य आदि के लिए 20 अगस्त को अलग-अलग समय में 3 से 4 घंटों तक बिजली बंद रखी जाएगी। महावितरण ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
कांग्रेसनगर जोन में अर्जुन पार्क, पृथ्वीराजनगर, मॉडेल मिल सोसाइटी, साईं श्रद्धा पार्क, अथर्व 2, 3 व 6, पिरामिड ब्लोसम, न्यू हनुमाननगर, विठ्ठलवाड़ी, राजापेठ। टेलिकॉमनगर, स्वावलंबीनगर, फ्रेंड्स कॉलनी, रवींद्रनगर, गावंडे लेआउट, पायोनियर सोसाइटी, भांगे विहार, तलमले लेआउट, नेताजी कॉलोनी, रेंघेनगर, भवंस, एनआईटी, पन्नासे लेआउट, वर्धा रोड, लंदन स्ट्रीट, खामला रोड, स्नेहनगर परिसर, लक्ष्मीनगर परिसर, पांढराबोडी, बाजीप्रभुनगर, हिलटॉप, तिलकनगर में सुबह कहीं 8 से 12 तो कहीं 9 से 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
महल जोन में ओमनगर, नेहरूनगर, तिरंगा चौक, शिवनगर, सक्करदरा, ओंकारनगर, सद्भावनानगर, स्वराजनगर, गजानननगर, संत साईंकृपा सोसाइटी, मनीषनगर, शिवाजीनगर, भुतेश्वरनगर, नंदाजीनगर, जूनी शुक्रवारी सहित अनेक बस्तियों में बिजली बंद रखी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
हर फिक्र के साथ कानून भी धुएं में! नागपुर में ‘पब्लिक स्मोकिंग’ पर जीरो एक्शन, क्या सो गया है शहर का प्रशासन?
नकली सोने पर असली मुहर! ICICI बैंक घोटाले में प्रमोद टेटे और राजेंद्र शिलनकर गिरफ्तार, 152 खाताधारकों पर FIR
नागपुर में आचार्य प्रशांत का पहला सार्वजनिक सत्र संपन्न; अष्टावक्र गीता पर चर्चा और IIIT-VNIT में युवा संवाद
Nagpur NMC: ‘आपली बस’ के 3 ऑपरेटरों पर होगी FIR, बसों के ‘चेसिस’ चोरी होने पर 32 लाख की वसूली
गांधीबाग व सिविल लाइंस जोन भी प्रभावित
गांधीबाग जोन में भी लाल इमली चौक, गोलीबार चौक, गांजाखेत, खदान, छोटी खदान, नांदबाजी डोब, देवघर मोहल्ला, एवीजी लेआउट, सुदर्शन चौक, लकड़गंज, वर्धमाननगर, सुदर्शन चौक, स्मॉल फैक्टरी परिसर, शाहू मोहल्ला, भवानी हॉस्पिटल, भवानीनगर, पूनापुर रोड, गांधीबाग, तेलीपुरा, अशोकनगर, मोहकरवाड़ी, जैन मंदिर रोड में बिजली सुबह के समय बंद रहेगी। सिविल लाइंस जोन में चोकसे कॉलोनी, ठाकरे कॉलोनी, मायानगर, सुरेंद्रगढ़, मानवसेवानगर, मालाबेन कॉलोनी, गजानन सोसाइटी, फुटाला बस्ती में बिजली बंद रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें – 20 हजार करोड़ रुपये डकार गए ये 2 मंत्री, संजय राउत ने खोली पोल, भूखंड घोटाले का लगाया आरोप
नाबालिगों को गलत हाथों में जाने से बचाया
मध्य रेल, नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और बच्चों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया। नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक आरपीएफ कांस्टेबल ने एक नाबालिग लड़की को एक लड़के के साथ संदिग्ध हालत में देखा। दोनों को आरपीएफ पोस्ट लाया गया जहां चाइल्ड हेल्प डेस्क की मदद से पूछताछ की गई। मामले की सूचना चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और संबंधित स्थानीय पुलिस थाने को दी गई।
इसी प्रकार, मंडल के बल्लारशाह स्टेशन पर एक आरपीएफ निरीक्षक को प्लेटफॉर्म 4 पर एक नाबालिग लड़की संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। मामले की सूचना तुरंत चाइल्ड लाइन बल्लारशाह को दी गई। उनकी टीम मौके पर पहुंची, परामर्श किया और चिकित्सीय जांच तथा आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बच्ची को आगे की देखभाल हेतु चाइल्ड लाइन को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया।
Power cut in many areas of nagpur today mahavitaran maintenance work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पैसा डबल करने का लालच पड़ा भारी, सरकार का बड़ा अलर्ट, Fake Trading Apps से बचें
Apr 10, 2026 | 04:25 PMबंगाल चुनाव: BJP आने पर बंद हो जाएगा मछली-अंडा? ममता के आरोपों पर अमित शाह ने मुस्कुराते हुए दिया बड़ा बयान
Apr 10, 2026 | 04:25 PMKKR के खिलाफ जीत के बाद Mukul Choudhary का बड़ा खुलासा, धोनी की तरह ही बनना चाहता हूं मैच फिनिशर
Apr 10, 2026 | 04:22 PMभूकंप और समुद्री लहरें भी नहीं रोक पाएंगी बुलेट ट्रेन की रफ्तार! मुंबई में 20 मंजिला गहरी सुरंग का काम शुरू
Apr 10, 2026 | 04:18 PMशुक्रिया भारत, अब और पैसे न भेजना; ईरानी दूतावास ने बंद किए बैंक खाते, जानें क्या है पूरा मामला
Apr 10, 2026 | 04:18 PMकुरखेड़ा में खाद जांच में गड़बड़ी, ई-पॉस और भंडार में तालमेल नहीं मिलने पर बिक्री बंद
Apr 10, 2026 | 04:15 PM1000 करोड़ की डील पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, हुमायूं कबीर के आरोपों पर दिया जवाब; बताया क्या है असली सच
Apr 10, 2026 | 04:15 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














