- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Railways Run 367 Additional Trains Maharashtra Ganeshotsav
गणेशोत्सव पर महाराष्ट्र के यात्रियों को रेलवे ने दी राहत, 367 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का किया ऐलान
- Written By: प्रिया जैस
Ganeshotsav: गणेशोत्सव के अवसर पर रेलवे ने महाराष्ट्र के यात्रियों के लिए बड़ी घोषणा की है। रेलवे ने गणेशोत्सव के दौरान अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

गणेशोत्सव पर अतिरिक्त ट्रेनें (सौजन्य-IANS)
Railways Run 367 Additional Trains: गणेशोत्सव का त्योहार नजदीक है, इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। गणेशोत्सव के दौरान यात्रा करने वालों के लिए रेलवे ने 367 अतिरिक्त रेल सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिली जानकारी के अनुसार, ये विशेष ट्रेनें मुंबई से कोंकण और राज्य के अंदर अन्य हिस्सों के लिए चलाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इससे हजारों श्रद्धालुओं, जो खास तौर पर गणेशोत्सव के लिए अपने गांव जाते है उन्हें राहत मिलेगी। इस सुविधा के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। सीएम फडणवीस ने कहा गणेशोत्सव का त्योहार महाराष्ट्र की संस्कृति है, इसकी धड़कन है। इस त्योहार के अवसर पर रेलवे द्वारा प्रदान की जा रही अतिरिक्त ट्रेनों की सेवाएं श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देंगी। खासकर मुंबई और कोंकण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को घर लौटने में आसानी होगी।
महाराष्ट्र सरकार की मांग
हर साल गणेशोत्सव पर लाखों श्रद्धालु मुंबई और पुणे से कोंकण क्षेत्र और अन्य ज़िलों में अपने घर जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों में टिकट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने त्योहार के दौरान भारी भीड़ की सुविधा के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय से अतिरिक्त रेल सेवाएं चलाने की मांग की थी।
सम्बंधित ख़बरें
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
इस मांग को रेलवे ने स्वीकार किया और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बार 367 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की घोषणा की। अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान ट्रेन की सेवाओं से यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी और भीड़ पर भी नियंत्रण रखना संभव होगा।
10 दिनों तक चलेगी अतिरिक्त ट्रेन
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “कोंकणवासी और मुंबई तथा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में बसे श्रद्धालु हर साल गणेशोत्सव के दौरान अपने घर लौटते हैं। इस दौरान टिकट और यात्रा, दोनों ही एक बड़ी चुनौती बन जाते हैं। अतिरिक्त रेल सेवाओं से यात्रियों को राहत मिली है।”
यह भी पढ़ें – नागपुर के ये प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घूमने के लिए हैं बेस्ट, परिवार के साथ जरूर जाएं
यह फैसला कोंकण क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वहां गणेशोत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। सरकारी सूत्रों की माने तो ये ट्रेनें पूरे 10 दिन गणपति के आगमन से लेकर गणेश विसर्जन तक चलाई जाएंगी। रेलवे भीड़ को देखते हुए ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था भी प्रदान करेगी। इससे यात्रियों को यात्रा कनरे में आसानी होगी।
Railways run 367 additional trains maharashtra ganeshotsav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM











