- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Police Raids Bookies Birthday Party 28 Arrested For Drinking Hookah And Alcohol
सटोरिये की बर्थडे पार्टी में पुलिस का छापा, हुक्का और शराब पीते 28 हिरासत में
- Written By: नवभारत डेस्क

File Pic
नागपुर. कलमना थानांतर्गत स्थित एक लॉन में आयोजित सटोरिये की बर्थडे पार्टी में शनिवार रात पुलिस ने छापा मार दिया. पुलिस को जानकारी मिली थी कि यहां जुआ चल रहा है. जांच के दौरान कोई जुआ खेलते तो नहीं मिला लेकिन बिना अनुमति लिए शराब परोसी जा रही थी. हुक्के के दम लगाए जा रहे थे.
पुलिस ने 28 लोगों को हिरासत में लिया. पकड़े लोगों में विजेंद्र चुग, आशीष कुबड़े, संजय आमेसर, अभिषेक पाध्दे, गिरीश सुगंध, विशाल ठुठेजा, दीपेश सचदेव, आशीष राऊत, योगेश गेही, हिमांशु चेलानी, आकाश नागपाल, नवीन मुनियार, हेमंत पाहूजा, सुशांत परमार, दीपेश आमेसर, जय चावला, विक्रम चुग, अरशद खान, तहसीम अली, अमित गुप्ता, रवि चुग, शुभम कलसक, लंकेश चौधरी, अमित चौधरी, नरेंद्र गेही, भावेश मोतियानी और विक्की मोतियानी का समावेश हैं. पकड़े गए लोगों में कुछ व्यापारी है और अधिकांश क्रिकेट सट्टे के कारोबार से जुड़े हैं. उनपर पहले भी सट्टेबाजी के मामले दर्ज हो चुके हैं. शनिवार रात आशीष कुबड़े के जन्मदिन पर कलमना के रिवाज लॉन में पार्टी आयोजित की गई.
पुलिस को जानकारी मिली थी कि पार्टी में कई सटोरिये और जुआरी हिस्सा लेने आए हैं और बड़ा जुआ खेला जा रहा है. खबर के आधार पर डीसीपी श्रवण दत्त, एसीपी संतोष खांडेकर, क्राइम यूनिट 5 के इंस्पेक्टर सारीन दुर्गे, कलमना के थानेदार मनोहर कोटनाके और विश्वास पुल्लरवार ने अपनी टीम के साथ लॉन में छापा मारा. यहां जुआ तो नहीं मिला लेकिन पकड़े गए लोग अलग-अलग टेबल पर बैठकर हुक्के और शराब का सेवन कर रहे थे. पुलिस ने 1 लाख रुपये की शराब, हुक्का फ्लवेर और पॉट जब्त किए.
सम्बंधित ख़बरें
किसान की बेटी ने CM से मांगा हक तो मिला हॉस्टल छोड़ने का नोटिस, विवाद बढ़ा तो प्रशासन को पीछे खींचने पड़े कदम
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भारी अनियमितता और पारदर्शिता का अभाव, आभा पांडे की मांग
मई की धूप या जलती भट्टी? 25 मौतें तो सिर्फ आंकड़ा हैं, नागपुर में धूप की हर किरण बेघरों के लिए मौत का फरमान
नागपुर में कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन विवाद, मनपा ठेकेदारों ने खोला मोर्चा; कानूनी पेच बढ़ने के आसार
आरोपियों से 36 मोबाइल फोन और 22 चौपहिया वाहन सहित 1.59 करोड़ रुपये का माल जब्त किया गया. उनके खिलाफ शराब बंदी कानून और कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Police raids bookies birthday party 28 arrested for drinking hookah and alcohol
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














