Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पारशिवनी–कन्हान–कांद्री में सुलगा चुनावी माहौल, दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा का सवाल, कौन मारेगा बाजी?

Parshivni Election News: 2 दिसंबर को होने वाले Parshivni स्थानीय निकाय चुनाव में सांसद बर्वे, मंत्री जायसवाल और पूर्व विधायक रेड्डी की प्रतिष्ठा दांव पर। कई जगह त्रिकोनी-चौकोनी मुकाबला।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Nov 20, 2025 | 01:40 PM

पारशिवनी में चुनावी संग्राम (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Parshivni Local Body Elections: स्थानीय निकाय चुनाव 2 दिसंबर को होने वाले हैं। इसी के साथ सांसद श्यामकुमार बर्वे और राज्य मंत्री आशीष जायसवाल एवं पूर्व विधायक डी. मल्लीकार्जुन रेड्डी की प्रतिष्ठा इस स्थानीय निकाय चुनाव में दांव लग गई हैं। स्थानीय निकाय चुनाव 2 दिसंबर को होने जा रहें हैं।

इस चुनाव में रामटेक नगर परिषद सहित कन्हान नप एवं कांद्री तथा पारशिवनी नपं को कब्जे में लेने के लिए सांसद बर्वे तथा राज्य मंत्री सहित पूर्व विधायक के बीच भी अपनी-अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने को लेकर त्रिकोनी राजनीतिक लड़ाई होने वाली हैं। इस राजनीतिक लड़ाई में राष्ट्रवादी कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रपाल चौकसे के उतरने के कारण कन्हान नगर परिषद तथा कांद्री नगर पंचायत में चौकोनी लढ़त होने वाली हैं।

लड़ाई को त्रिकोणी बनाने की तैयारी

ज्ञात हो की पारशिवनी नपं में भाजपा की पूजा सायरे तथा कांग्रेस से अनिता भड़ एवं शिंदे सेना से सुनीता डोमकी के बीच प्रमुख मुकाबला होने वाला हैं। जबकि, कन्हान में कांग्रेस के चंद्रशेखर पड़ोले एवं भाजपा के राजेंद्र शेंद्रे के बीच होने वाले मुकाबले में राष्ट्रवादी के डॉ. मनोहर पाठक इस लड़ाई को त्रिकोनी बनाने की तैयारी में हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे-बोरीवली ट्वीन टनल प्रोजेक्ट पर विवाद, मिट्टी ढुलाई से बढ़ा प्रदूषण

जायकवाड़ी परियोजना पर HC सख्त, भूमि अधिग्रहण के बाद भुगतान लंबित, 4 हफ्तों में मुआवजा राशि जमा करने के निर्देश

बिजली खंभों पर अवैध बैनर हटाएं, 4 दिन की मोहलत, नहीं हटाए पोस्टर तो दर्ज होगा केस; महावितरण की सख्त चेतावनी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नागपुर दौरे पर कड़ी सुरक्षा, 2,500 पुलिसकर्मी तैनात

अपक्ष नगराध्यक्ष के लिए कैप्टन सतीष बेलसरे, पूर्व नगराध्यक्ष करुणा आष्टनकर सहित बसपा के उम्मीदवार इस चुनावी लड़ाई में क्या गुल खिलाते हैं, यह तो 3 दिसंबर को ही पता चल पाएगा। कांद्री नपं में भाजपा के सुजीत पानतावने का सीधा मुकाबला कांग्रेस के महेश झोडावने से होने वाला हैं। इस लड़ाई में राकां के गणेश पानतावने कितना खलल डालते हैं, यह भी 3 को ही पता चल पाएगा।

शिंदे सेना को जिताने लगाई ताकत

ज्ञात हो की कांद्री नपं सांसद बर्वे का गृहनगर होने के साथ सांसद इस नपं के मतदाता भी हैं। इसलिए सांसद के द्वारा कांद्री नपं को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने की पूरी संभावना हैं। जबकि, कन्हान में निवर्तमान नगराध्यक्ष द्वारा अपक्ष नामाकंन भरने के कारण वर्तमान शिंदे सेना के उम्मीदवार को जिताने के लिए राज्यमंत्री के द्वारा पूरी ताकत लगाई जाने वाली हैं।

यह भी पढ़ें – भाजपा में महाबगावत! निकाय चुनाव से पहले दिग्गज नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, राजनीति में भूचाल

जबकि इस सीट को लेकर सांसद तथा पूर्व विधायक के द्वारा भी जोर आजमाइश की जाने वाली हैं। कांद्री नपं बनने के पहले ग्रापं शासन काल में 15 वर्षों तक किए गए विकास कार्यों को लेकर जहां कांग्रेस कांद्री नपं में कब्जे की तैयारी में हैं, वहीं पहली बार चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह के आधार पर होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा कांद्री नपं में अपना कब्जा जमाने की तैयारी में हैं।

सोशल मीडिया का ले रहे सहारा

2 दिसंबर को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर 25 नवंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित होने वाले हैं। जबकि, पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों द्वारा सोशल मीडिया की विविध साइटों के माध्यम से अपना जमकर प्रचार किया जा रहा हैं। सोशल मीडिया को लेकर चुनाव आयोग के कोई स्थायी दिशा निर्देश न होने के कारण सोशल मीडिया का प्रयोग किया जा रहा हैं। चुनाव आयोग द्वारा इस समस्या पर ध्यान देने की मांग निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा की गई हैं।

Parshivni local body elections political battle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2025 | 01:40 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.