नागपुर: पांचपावली क्रॉसिंग पर बढ़ा खतरा, बजता रहता सायरन अनसुना करते चालक
Nagpur Panchpaoli Flyover: नागपुर के पांचपावली रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण के बीच खतरा बढ़ गया है। सायरन के बावजूद वाहन चालक फाटक पार करने की जल्दबाजी में जान जोखिम में डाल रहे हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
पांचपावली फ्लाईओवर, रेलवे क्रॉसिंग,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Railway Crossing, Accident Risk: नागपुर शहर के पांचपावली फ्लाईओवर को तोड़कर नया फ्लाईओवर बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। निर्माण के कारण नीचे की सड़कों का सत्यानाश हो चुका है। यहां मौजूद पांचपावली रेलवे क्रॉसिंग पर जानलेवा हादसे की आशंका बढ़ी हुई है। बता दें कि क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक बंद होने का सायरन लगातार बजने के बावजूद सैकड़ों वाहन चालक चेतावनी को नजरअंदाज कर देते हैं। इस कारण फाटक को बंद करने में समय लग जाता है।
ऐसे में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। इस तरह की लापरवाही कर वाहन चालक खुद की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि यदि कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
फाटक के बीच में फंस रहे चालक बताते चलें कि फाटक बंद होने का सायरन सुनते ही वाहन चालक गाड़ी रोकने की जगह अधिक तेजी से दौड़ाते हैं। वाहन चालक समय बचाने के लिए जान की परवाह नहीं कर रहे। जल्दी निकलने के चक्कर में कई बार वाहन चालक एक फाटक पार कर लेते हैं लेकिन तब तक दूसरा बंद हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
मराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
शिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
ऐसे में वाहन चालक 2 फाटक के बीच में फंस जाते हैं। यह गंभीर मुद्दा बन गया है। हर शाम भारी ट्रैफिक जाम फ्लाईओवर के निर्माण के चलते एक ओर की सड़क आवाजाही के लिए बंद है। दूसरी ओर की सड़क संकरी और जर्जर हो चुकी है। यहां से रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। शाम के वक्त वाहनों की संख्या अधिक होती है। यहां रेलवे फाटक बंद होने के बाद वाहन चालक रांग साइड भी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। ऐसे में फाटक खुलने के बाद चालकों को निकलने की पर्याप्त जगह नहीं मिलती और यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है।
यह भी पढ़ेें:-नागपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 साल में 31.5% बढ़े डॉग बाइट केस; प्रशासन की बढ़ी चिंता
जान हथेली पर लेकर सफर
रेलवे फाटक के अलावा यहां सड़क भी बड़ी मुसीबत है। बता दें कि पांचपावली फ्लाईओवर की नीचे की सड़कों का पूरी तरह से सत्यानाश हो चुका है। यहां कदम-कदम पर गड्डों की भरमार देखी जा सकती है। सड़क पर कई जगह डामर उखड़ गया है। इसके अलापा पूरे मार्ग पर मिट्टी की दूरी फैली देखी जा सकती है। यहां की सड़कों से गुजरना जान हथेली पर लेकर साफर करने जैसा है।
