नागपुर के दिघोरी रोड पर रफ्तार का कहर! ट्रैवल्स बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; 2 घायल
Nagpur Accident: नागपुर के दिघोरी रोड पर ट्रैवल्स बस की टक्कर से दोपहिया सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर सड़क हादसा ,प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Dighori Road Accident: नागपुर वाठोड़ा थानांतर्गत दिघोरी रोड पर एक ट्रैवल्स बस चालक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य जख्मी हो गए। मृतक गारगोटी, नरसाला रोड निवासी शुभम हरीराम तरारे (30) बताया गया।
जख्मियों में शुभम के रिश्तेदार भूपेंद्र दिनेश देव्हारे (50) और उसके दोस्त का समावेश है। सोमवार की रात 10:30 बजे के दौरान तीनों शुभम के दोपहिया वाहन क्र. एमएच.31-बी.ई. 1837 पर घर जा रहे थे।
ट्रैवल्स बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक मौके से फरार
दिघोरी चौक से उमरेड रोड पर जाते समय कुल्लरकर कांप्लेक्स के सामने सफेद रंग की ट्रैवल्स बस के चालक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। शुभम बस की चपेट में आ गए, अन्य दोनों को भी चोटें आई।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में मानसून सुस्त, 69.5% बारिश की कमी, गाज गिरने से 3 की मौत, कई तहसीलों में झमाझम बारिश से राहत
महाराष्ट्र IPS ट्रांसफर: 1997 बैच के IPS नांगरे पाटिल संभालेंगे नागपुर की कमान, गृह मंत्रालय ने जारी की लिस्ट
विदर्भ में पूरी तरह एक्टिव हुआ मानसून! नागपुर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, उमस भरे टॉर्चर से मिली बड़ी राहत
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
आरोपी बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। तीनों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
कलमना थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने साइकिल सवार को रौंद डाला। उपचार मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक कलमना निवासी लवनेश जनवारे बताए गए। लवनेश सफाई कामगार थे।
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र IPS ट्रांसफर: 1997 बैच के IPS नांगरे पाटिल संभालेंगे नागपुर की कमान, गृह मंत्रालय ने जारी की लिस्ट
रविवार की सुबह 6 बजे के दौरान अपनी साइकिल से काम पर जा रहे थे, कलमना मार्केट के पुल के समीप एक ट्रक चालक उन्हें टक्कर मारकर भाग निकला। स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच करते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभकी है।
