Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सरकारी दफ्तर से अधिकारी गायब…किसानों का फूटा गुस्सा, शिवसेना यूबीटी ने निकाला मोर्चा

Shiv Sena UBT rally against Government: पारशिवनी में किसानों के मुद्दे को लेकर जब लोग सरकारी दफ्तर पहुंचे तो वहां पर वरिष्ठ अधिकारी ही गायब मिले। इस वाकये ने जन आक्रोश को बढ़ावा दिया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 07, 2025 | 11:41 AM

पारशिवनी में शिवसेना यूबीटी का मोर्चा (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Parshivni News: किसानों की कर्ज माफी सहित सात बारा कोरा करने को लेकर की गई घोषणा के बाद सत्ता मिलने पर भी किसानों की समस्या जस की तस है। इसी समस्या पर शिवसेना यूबीटी के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम मस्के के नेतृत्व एवं पूर्व सांसद प्रकाश जाधव के मार्गदर्शन में किसानों द्वारा तहसील कार्यालय पर भव्य मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चे में किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

मोर्चे में शामिल किसानों द्वारा राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव के समय तत्कालीन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा चुनावी भाषण में कहा गया था कि राज्य में भाजपा की सत्ता आने पर किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी करने के साथ ही उनका सात बारा कोरा किया जाएगा।

आत्महत्या कर रहा किसान

जनता ने केंद्र एवं राज्य दोनों जगह पूर्ण बहुमत की सरकार स्थापित कर दी, परंतु राज्य सरकार अपना वादा भूल गई। आज राज्य के मुख्यमंत्री कहते है कि किसानों की कर्ज माफी करना संभव नहीं है। बताया गया कि इस सरकार ने किसानों की भावनाओं के साथ खेला है। जिला प्रमुख पुरुषोत्तम मस्के ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश की 140 करोड़ जनता के पेट की आग बुझाने वाला किसान आज आत्महत्या कर रहा हैं, तथा सरकार अपने वादों का भूलकर राज्य में राजनीतिक रोटियां सेकने में मस्त है।

सम्बंधित ख़बरें

RTMNU: ब्लैकलिस्टेड कंपनी से जुड़े तार, टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं देख भड़का NSUI, कुलपति से मांगा जवाब

गिनीज बुक की तैयारी! संविधान ग्रंथ और 1 लाख लोगों की क्विज; आंबेडकर जयंती पर नागपुर में बनेंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

कलेक्टरेट vs पुलिस: ई-गवर्नेंस की जंग में कौन आगे? नागपुर प्रशासन के लिए आत्ममंथन का समय

‘दत्ता’ भाऊ के सम्मान में झुक गया पूरा महाराष्ट्र; नागपुर और वर्धा में बनेंगे भव्य स्मारक, CM फडणवीस का ऐलान

तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

लगभग एक घंटे तक चले आंदोलन के बाद किसानों की विविध समस्याओं का एक ज्ञापन नायब तहसीलदार मुकेश मिश्रा को सौंपा गया। आंदोलन के सफलतार्थ प्रशांत लकड़कर, हेमराज चोखांद्रे, बंडु वैरागड़े, सुरेश आंबिलडुके, विजेंद्र चौहान, रितेश केलझरकर, बादल कुंभलकर, अनिल येरने, किशोर चौधरी, आकाश भोयर, शुभम परतेकी, शिशुपाल चिखले, चेतन सुरसे, सेवक पुंड, राजन मनघटे, शिशुपाल घोडमारे, सचिन सालवी, हिमांशु येलमुले, राहुल शेंडे आदि की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें – नागपुर में नकली नोटों की बड़ी डील! पुलिस ने 2 बांग्लादेशियों को पकड़ा रंगे हाथ, ऐसे हुआ खुलासा

जाधव ने अधिकारी को लगाई कड़ी फटकार

किसानों की समस्या को लेकर तहसील कार्यालय आये प्रतिनिधिमंडल को जब वरिष्ठ अधिकारी जगह पर नहीं मिले तो पूर्व सांसद जाधव ने तहसील कार्यालय के अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ‘किसानों की इतनी बड़ी समस्या लेकर हम यहां पर आये है, क्या बता रहे हो तुम, हमारे से मिलना नहीं है क्या, किसानों की इतनी बड़ी मांग को लेकर मुझे सभी से मिलना पड़ेगा कि नहीं।

उन्होंने कहा ये कैसी मस्ती है, ये कैसी मीटिंग है, हमने पहले ही संदेश दिया था न कि बड़े साहब से मिलना है। साहब को बाहर जाना था तो हमें पहले ही सूचना देना था। हम मिलने ही नहीं आते, बेकार के धंधे कर रहे हो क्या। जाधव ने पूछा राजनीतिक दल का तुम्हें निमंत्रण आया है तो तुम बोलेंगे नहीं क्या, वे कौन है, वे कहां गये हैं…’

Officials missing government offices farmers protest shiv sena ubt rally

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2025 | 11:41 AM

Topics:  

  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.