Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नायलॉन मांजा बेचा तो लगेगा 2.5 लाख का जुर्माना! हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने दिया सख्त आदेश

Nagpur News: नागपुर में जानलेवा नायलॉन मांजा पर बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्ती। उपयोग पर ₹50 हजार और बिक्री पर ₹2.5 लाख जुर्माने का प्रस्ताव, पुलिस व प्रशासन की जवाबदेही भी तय होगी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jan 06, 2026 | 12:00 PM

नायलॉन मांजा (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Nylon Manja News: नागपुर में जानलेवा नायलॉन मांजा के बढ़ते इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने अब अत्यंत सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कोर्ट ने जहां प्रशासन से तीखा सवाल किया है कि नायलॉन मांजा का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित वयस्क व्यक्ति या बच्चों के माता-पिता पर 50,000 रुपये और इसे बेचने वाले विक्रेताओं पर 2.5 लाख रुपये का भारी जुर्माना क्यों न लगाया जाए?

वहीं न्यायालय ने पूर्व में जारी आदेश के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई के संबंध में विज्ञापन जारी कर जनता की आपत्तियां मंगाने के आदेश भी दिए। कोर्ट ने कहा कि पहले ही इस संदर्भ में आदेश दिए गए थे, लेकिन जिलाधिकारी द्वारा इस आदेश की अनदेखी किए जाने पर सुनवाई के दौरान कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

पुलिस अधिकारियों की भी तय होगी जिम्मेदारी

अब हाई कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि जिलाधिकारी 6 जनवरी 2026 को दंडात्मक कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक विज्ञापन प्रकाशित करें। इसके साथ ही इस विज्ञापन पर प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को 8 जनवरी 2026 को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

पूनम चेंबर्स अवैध निर्माण मामला: जिम्मेदार अधिकारियों की सूची देने के आदेश, कोर्ट की मनपा को फटकार

छोटे दलों को मिटाने की हो रही साजिश, संघ-भाजपा पर प्रकाश आंबेडकर का प्रहार

Nagpur Politics: करोड़पति प्रत्याशियों के हैं जलवे, पढ़े-लिखों ने भी ठोकी है ताल

शीत सत्र समाप्ति के बाद जंगल भाग गए तेंदुए! वन संरक्षण की मांग के लिए मचाया था उत्पात

अदालत द्वारा प्रस्तावित नई व्यवस्था के तहत न केवल आम नागरिक और विक्रेता, बल्कि पुलिस प्रशासन की जवाबदेही भी तय की जाएगी। यदि किसी क्षेत्र में नायलॉन मांजा की बिक्री की अनदेखी की जाती है, तो संबंधित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को भी इस पर जवाब देना होगा। यह कदम पक्षियों और इंसानों के जीवन को नायलॉन मांजा से होने वाले खतरों से बचाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- नागपुर मनपा चुनाव : 447 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नायलॉन मांजा विक्रेता गिरफ्तार

इधर नागपुर तहसील पुलिस ने गार्डलाइन परिसर में एक नायलॉन मांजा विक्रेता को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी नई बस्ती, टेकानाका निवासी मुमताज अहमद हाफिज मोहम्मद इद्रीस (55) बताया गया। पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान जानकारी मिली कि गार्डलाइन के क्वार्टर परिसर में एक व्यक्ति प्रतिबंधित नायलॉन मांजा और पतंग बेच रहा है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुमताज को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास सफेद रंग की बोरी में 29 चकरी मांजा बरामद हुआ। पुलिस ने माल जब्त कर उसके खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया।

Nylon manja ban nagpur high court strict action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 06, 2026 | 12:00 PM

Topics:  

  • Bombay High Court
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.