-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nude Dance Created A Ruckus In Closed Awnings Video Went Viral 3 Arrested
बंद शामियानों में न्यूड डांस से मचा हंगामा, वीडियो हुआ वायरल, 3 गिरफ्तार
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रतिकारात्मक तस्वीर
नागपुर. उमरेड तहसील के ब्राम्हणी गांव में सांस्कृति कार्यक्रम के नाम पर बंद शामियानों में युवक-युवतियों के नग्न नृत्य (न्यूड डांस) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शनिवार को न्यूड डांस का एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया है. इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया. इसमें आयोजन समिति के 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया है.
प्राप्त जानकारी अनुसार उमरेड तहसील के ब्राम्हणी गांव में 17 जनवरी की रात शंकरपट के नाम पर सांस्कृतिक कार्याक्रम का आयोजन किया गया था. इसके लिए आयोजकों ने नागपुर के एलेक्स डांस शो के कलाकारों को आमंत्रित किया था. बंद शामियाने में उक्त कार्यक्रम की आड़ में नग्न नृत्य कराए जाने की घटना सामने आई. कुछ लोग इन कलाकारों पर पैसे भी उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं.
कार्यक्रम में मौजूद किसी युवक ने इसका वीडियो बनाया और शनिवार को सोशल मीडिया के वाट्सएप ग्रुप में डाल दिया. 6 दिनों बाद कार्यक्रम की वीडियो क्लीप पुलिस प्रशासन के पास पहुंचते ही, विभाग हरकत में आया. और उमरेड पुलिस की सहायता से ब्राम्हणी गांव पहुंचा. यहां पर सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो इसी गांव का था और आयोजकों ने कार्यक्रम की न तो उमरेड पुलिस से और न ही ग्राम पंचायत ब्राम्हणी से किसी भी प्रकार की कोई अनुमति ली थी. यदि यह वीडियो वायरल नहीं होता तो पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती. इस प्रकार के आयोजन पर पाबंदी होने के बावजूद आयोजकों ने इस प्रकार का आयोजन करना समझ से परे है. इतना ही नहीं तो कार्यक्रम के दौरान कोरोना नियमों की भी सरेआम धज्जियां उड़ाई गई.
सम्बंधित ख़बरें
विश्व नशा विरोधी दिवस पर नागपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 2.19 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ वैज्ञानिक तरीके से नष्ट
नागपुर मनपा कमिश्नर का रुख! हनुमान नगर व धंतोली जोन की समीक्षा बैठक में सफाई व अतिक्रमण को लेकर सख्त निर्देश
नागपुर: इबोला वायरस को लेकर भारत में हाई अलर्ट! इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च
MLC चुनाव आचार संहिता का फेर: नागपुर मनपा में डेढ़ महीना देरी से आज पेश होगा बजट; 4 साल बाद सत्ता की परीक्षा
सख्त हुए SP मगर, थानेदार को फटकार
मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विजयकुमार मगर, एसडीपीओ पूजा गायकवाड़ ने एसआईटी टीम का गठन कर जांच के आदेश दिये. जानकारी के मुताबिक टीम शनिवार की शाम को ही ब्राम्हणी गांव में दाखिल हो गई थी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया. इस आयोजन के बारे में उमरेड पुलिस को जानकारी क्यों नहीं मिली?. इस बात को लेकर उमरेड के थानेदार को भी फटकार लगाई गई. आयोजन में किसकी गलती है इसकी जांच जारी है.
आयोजकों और कलाकारों पर कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विजयकुमार मगर, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल माकणीकर,उपविभागीय पुलिस अधिकारी भीमराव टेडे के मार्गदर्शन में शनिवार की सुबह ही उमरेड के पुलिस निरीक्षक यशवंत सोलसे ने टीम के साथ ब्राम्हणी पहुंचकर मामले की छानबीन की. और आयोजक व संयोजक चंद्रशेखर उर्फ लाला प्रभु मांढरे, सूरज नीलकंठ नागपुरे और अनिल शालिकराम दमके सभी ब्राम्हणी निवासी तथा एलेक्स डांस शो के कलाकारों के खिलाफ उमरेड पुलिस थाना में धारा 294,114,188, 34 भदांवि की सह धारा 131 (अ), 110, 112, 117 के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. मामले जांच की जा रही है.
Nude dance created a ruckus in closed awnings video went viral 3 arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई लोकल होगी और तेज, वर्षों से लंबित पांचवीं-छठी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी
Jun 27, 2026 | 11:04 AMपारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: पति ने पत्नी और 2 मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
Jun 27, 2026 | 10:59 AMआयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान
Jun 27, 2026 | 10:58 AMविश्व नशा विरोधी दिवस पर नागपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 2.19 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ वैज्ञानिक तरीके से नष्ट
Jun 27, 2026 | 10:58 AMआगरा में PWD की खुली पोल! दूसरे दिन उखड़ी सड़क, पार्षद ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाई
Jun 27, 2026 | 10:55 AMजीबीएस प्रकोप के बाद पुणे के 12 गांवों को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा, 890 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार
Jun 27, 2026 | 10:50 AMनागपुर मनपा कमिश्नर का रुख! हनुमान नगर व धंतोली जोन की समीक्षा बैठक में सफाई व अतिक्रमण को लेकर सख्त निर्देश
Jun 27, 2026 | 10:45 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM












