-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nominations 1 Mayor 32 Members Submitted Today Last Day To Apply
Nagpur: अब तक 1 नगराध्यक्ष व 32 सदस्यों के नामांकन पेश, आज आवेदन करने का अंतिम दिन
- Written By: प्रिया जैस
2 दिसंबर को संपन्न होने जा रहे वाड़ी नगरपरिषद के 1 नगराध्यक्ष सहित 27 नगर सेवकों के चुनाव के लिए विधिवत चुनाव कार्यक्रम प्रारंभ होकर रविवार 16 नवंबर तक 1 नगराध्यक्ष और 32 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल।

नागपुर न्यूज
Nagpur Wadi News: वाड़ी नप चुनाव अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार 15 नवंबर तक कुल 11 नामांकन केवल सदस्य पद के लिए दाखल किये गये। चुनाव आयोग द्वारा रविवार को भी नामांकन स्वीकार करने की सुविधा को देखते हुए अनेक इच्छुक उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किये। वाड़ी नप चुनाव अधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को 1 नगराध्यक्ष तथा 21 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया।
नगराध्यक्ष पद के लिए पहला नामांकन वंचित बहुजन आघाडी की सोनिया राजेश वानखडे द्वारा दाखिल किया गया। इसी के साथ प्रज्ञा दीपक वासनिक ने प्रभाग 11ब, कमलेश राजू विजयकर, 12 अ, लक्ष्मी श्रीराम पवार 12 ब, प्रतिमा सुरेंद्र मोरे,13 ब, विशाल शामराव इंगले 13 क, अतुल मुकुंदराव शेंडे 11अ, जयश्री अमित हुसनापुरे 8 अ द्वारा प्रभाग मे सभी ने एनसीपी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया।
इन उम्मीदवारों ने किए नामांकन दाखिल
उसी के साथ वंचित बहुजन आघाडी की ओर से चंद्रप्रकाश चंदुलाल रहांगडाले ने प्रभाग 8 ब, मनीष डॅनियल बोरकर ने प्रभाग क्रमांक 2 ब से, आशिष धर्मदास नंदागवली ने प्रभाग क्रमांक 12 अ से नामांकन दाखिल किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार गुट से सरिता हिंमत घडेकर ने प्रभाग क्रमांक 9 अ, मोहन दशरथ ठाकरे ने प्रभाग क्रमांक 7 अ, प्रवीण कुमार बबन सिंह ने 10 ब से और दुर्गा प्रकाश जुनघरे ने प्रभाग क्रमांक 6 ब से नामांकन दाखिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
फिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
शिवसेना यूबीटी की ओर से लक्ष्मण शामराव राऊत ने प्रभाग क्रमांक 10 ब से और विष्णू दीपक रहांगडाले ने प्रभाग क्रमांक 8 ब से नामांकन दाखिल किया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से रामप्रसाद रोशनलाल पटले ने प्रभाग क्र. 8 ब से नामांकन दाखिल किया।
यह भी पढ़ें – HSRP की डेडलाइन नजदीक! नागपुर में रोज 39,000 नंबर प्लेट लगवाना अब चुनौती, मची अफरा-तफरी
निर्दलीय के रूप मे गणेश ज्ञानेश्वर उके 9 ब, दीपक सुखदेव ठाकरे 3 ब, अश्विनी रमेश कोकाटे 3 अ, नीरज बबन सोनपिंपले ने 13 अ प्रभागों से नामांकन दाखिल किया। चुनाव आयोग द्वारा सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन समेत सीधे नामांकन दाखिल करने की सुविधा करने के निर्देश से इच्छुक उम्मीदवार को काफी राहत मिली है।
प्रमुख राजनीतिक पार्टियों का रविवार को भी सस्पेन्स
दूसरी ओर प्रमुख राजकीय पक्ष महाविकास आघाडी के कांग्रेस, राष्ट्रवादी, शिवसेना तथा महायुति का प्रमुख घटक पक्ष भाजपा, राष्ट्रवादी, शिवसेना शिंदे गुट, बसपा और मनसे आदि द्वारा अपने पूरे इच्छुक उम्मीदवारों की पूर्ण रूप से घोषणा नहीं करने के साथ नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार की जानकारी उजागर नहीं करने से सस्पेन्स बरकरार दिखाई दे रहा है।
आज आवेदन करने का अंतिम दिन
आवेदन दाखिल करने का सोमवार 17 को आखरी दिन है। प्रमुख महाविकास आघाडी तथा महायुति व अन्य दलों के अंतिम नियोजन निर्णय बन चुके हैं, पर उसे जगजाहीर करने से सभी दल बच रहे हैं। दीर्घ समय पश्चात आया चुनाव, इच्छुक उम्मीदवारों की बडी हुई संख्या, राजकीय पक्ष की नीति, नियोजन नुसार चुनाव पूर्व आघाडी कैसे-कैसे बनती है इस पर सभी की नजर लग हुई है।
Nominations 1 mayor 32 members submitted today last day to apply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
Jul 08, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














