Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कल मेडिकल अस्पताल और रेलवे को जलापूर्ति नहीं, मोक्षधाम के पास जलवाहिनियों को जोड़ने का कार्य

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Feb 22, 2023 | 07:16 AM

प्रतिकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. मनपा को 700 एमएम की मेडिकल अस्पताल की जलवाहिनी को मोक्षधाम घाट के पास 600 एमएम की जलवाहिनी से जोड़ने का कार्य करना है. गुरुवार की सुबह 10 से शुक्रवार की सुबह तक अंतरजोड़ का काम किया जाएगा है जिससे इस दौरान मेडिकल कॉलेज, अजनी रेलवे और एसईसी रेलवे, टाटा कैपिटल, इंदिरानगर स्लम, जाटतरोडी, राजाबाक्षा को जलापूर्ति नहीं होने की जानकारी मनपा ने दी. बताया जाता है कि 24 फरवरी की दोपहर के बाद जलापूर्ति सामान्य हो सकेगी. 24 घंटे का शटडाउन होने के कारण टैंकर से भी जलापूर्ति संभव नहीं होने की जानकारी भी मनपा ने दी.

नेहरूनगर और लकड़गंज जोन में सक्षम होगी जलापूर्ति

बताया जाता है कि नेहरूनगर जोन और लकड़गंज जोन की जलापूर्ति सक्षम करने के उद्देश्य से मनपा और ओसीडब्ल्यू द्वारा 4.2 किलोमीटर की 800 एमएम की बड़ी जलवाहिनी शताब्दी चौक (रिंग रोड) से सक्करदरा टंकी तक हाल ही में बिछाई गई. इस जलवाहिनी के माध्यम से सक्करदरा टंकी को अब गोधनी पेंच-4 जलशुद्धिकरण केंद्र से सीधे जोड़ा जाएगा जिससे सक्करदरा स्थित तीनों टंकियों के अंतर्गत आने वाले नेहरूनगर जोन और लकड़गंज जोन की बस्तियों को 17 दशलक्ष (17 एमएलडी) अधिक जलापूर्ति होगी. 

पेंच के माध्यम से जलापूर्ति

बताया जाता है कि हाल ही में 4.2 किलोमीटर जलवाहिनी की फ्लशिंग (स्वच्छता) का काम पूरा किया गया है जिससे अब 23 फरवरी की मध्य रात्रि से जलवाहिनी को कार्यान्वित करने का निर्णय मनपा और ओसीडब्ल्यू ने लिया है. अब तक सक्कदरा की तीनों टंकियों को कन्हान जलशुद्धिकरण केंद्र से जलापूर्ति होती थी, अब नई जलवाहिनी जोड़ी जा रही है जिससे पेंच के माध्यम से जलापूर्ति होगी. 

सम्बंधित ख़बरें

शिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!

फडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’

कोराडी पावर प्लांट: हाइड्रोलिक पंपों की खरीद का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

क्या 15 साल पुराने शिक्षक पास कर पाएंगे TET? SC के आदेश ने बदले समीकरण, 15% अंकों की छूट की उठी मांग

No water supply to medical hospital and railways tomorrow work of connecting water channels near mokshadham

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 22, 2023 | 07:16 AM

Topics:  

  • Medical Hospital
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.