- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- No Shortage Of Funds For Mayo Medical No Compromise On Quality Devendra Fadnavis
नागपुर में मेयो अस्पताल के लिए नहीं होगी फंड की कमी, देवेंद्र फडणवीस ने की समीक्षा
- Written By: प्रिया जैस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में नागपुर सिटी के इंदिरा गांधी शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल (मेयो) और शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल (मेडिकल) पुराने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया।

देवेंद्र फडणवीस ने मेयो का दौरा किया (सौजन्य-एक्स)
नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि सिटी के इंदिरा गांधी शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल (मेयो) और शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल (मेडिकल) पुराने मेडिकल कॉलेज हैं। एक दौर था जब मेडिकल एशिया महाद्वीप में सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज था। दोनों ही कालेजों की इमारतें काफी पुरानी हो गई हैं।
इसी वजह से पिछले दिनों दोनों हजार करोड़ रुपये देकर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शरुआत की गई। उन्होंने मेडिकल में मीडिया से चर्चा में बताया कि कार्यों की समीक्षा की गई। काम तो शुरू है लेकिन उन्हें गति देने की जरूरत है। इसमें छोटी-बड़ी त्रुटियों को दूर करने की आवश्यकता है। निधि की कमी नहीं होने दी जाएगी।
निर्धारित समय पर सभी काम और अच्छी क्वालिटी के होने चाहिए। क्वालिटी के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। दोनों मेडिकल कॉलेजों को निजी अस्पतालों की तुलना में दर्जेदार बनाने का प्रयास है। मौजूदा कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके बाद अप्रैल में एक बार फिर से कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
इंदौर में ‘वॉटर पॉलिटिक्स’, महापौर सचिवालय के बाहर पानी बहाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! चुनाव आयोग ने दी मंजूरी, 30 जून से पहले माफ होगा 2 लाख तक का कर्ज
पीएम मोदी की अपील से प्रेरित होकर मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाती दिखी अमृता फडणवीस, देखें उनका डैशिंग अंदाज
आगामी चुनावों में भी जनता का आशीर्वाद हमारे साथ: फडणवीस
मविआ के विधायकों के फूटने की कगार पर पहुंचने और स्थानीय निकायों में अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला करने के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि यह हमारी चिंता नहीं है कि उन्हें एक साथ लड़ना चाहिए या साथ रहना चाहिए या टूट जाना चाहिए। हमारा प्रयास महाराष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाना है।
नितेश राणे की टिप्पणी पर साधी चुप्पी
उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि आगामी सभी चुनावों में जनता का आशीर्वाद हमारे साथ रहेगा। नितेश राणे ने जो कहा उस पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। आपने कहा था कि उद्धव ठाकरे मित्र थे और आज राज ठाकरे मित्र हैं। इस पर शिवसेना का आधिकारिक रुख यह है कि फडणवीस यह तय नहीं करेंगे कि कौन कहां जाएगा।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
यह कौन-सी विचारधारा है जिसने हमारी पार्टी को विभाजित कर दिया है? इस सवाल पर फडणवीस ने कहा कि उन्होंने अपनी राय व्यक्त की। मैंने अपनी राय व्यक्त की। मैं उनके लिए बाध्य नहीं हूं। वे खाली पीली हैं, हर दिन बयानबाजी करते हैं। मैं इन सब बातों के लिए खाली नहीं हूं।
No shortage of funds for mayo medical no compromise on quality devendra fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कर्नाटक कांग्रेस में सब ठीक नहीं! दिल्ली में चल रही बैठकों ने बढ़ाई सियासी हलचल, सिद्धारमैया-DK कौन है भारी?
May 27, 2026 | 09:46 PMRashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
May 27, 2026 | 09:44 PMMP News: रीवा में ईद से पहले आधी रात को सड़कों पर उतरी पुलिस, CSP के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
May 27, 2026 | 09:38 PMIPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
May 27, 2026 | 09:29 PMMP में अब एक क्लिक पर मिलेगी एयर एम्बुलेंस, डिप्टी CM ने लॉन्च किया एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल और मोबाइल ऐप
May 27, 2026 | 09:25 PMजनता का पैसा और अफसरों की अय्याशी; BKC के पार्क में आम नागरिकों की एंट्री बंद होने पर भड़के वरुण सरदेसाई
May 27, 2026 | 09:18 PMSonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
May 27, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














