नागपुर में मनपा का बुलडोजर एक्शन, धंतोली, सीताबर्डी और महल में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई
Nagpur NMC Action: नागपुर मनपा ने धंतोली, सीताबर्डी और महल में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई दुकानों और कब्जों को हटाया। मनपा जमीन पर बनी 8 अनधिकृत दुकानें भी तोड़ी गईं।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर मनपा कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त, (सोर्स: नवभारत फाईल फोटो)
Nagpur NMC Anti-Encroachment Drive: नागपुर महानगरपालिका के प्रवर्तन विभाग ने शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए धंतोली, सीताबर्डी और महल इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध दुकानों और कब्जों को ध्वस्त कर दिया। मनपा ने धंतोली के आज्ञाराम देवी चौक स्थित अपनी ही जमीन पर बने 8 अनधिकृत दुकानों को तोड़ दिया है। यह पूरी जगह 15,000 वर्ग फुट की है जो मनपा द्वारा 1937 से लीज (भाड़े पर) दी गई थी।
किरायेदारों ने न तो अपनी लीज का नवीनीकरण कराया और न ही शतों का पालन किया। इसके बजाय इस जगह पर अवैध निर्माण कर इसे विभिन्न संस्थाओं को उप-किराये (सब-लेट) पर दे दिया गया था। मनपा द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद उप-किरायेदारों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था लेकिन अदालत ने उनके मुकदमों को खारिज कर दिया।
कुल 21 लोगों के निर्माण यहां कुल 21 लोगों के निर्माण थे जिनमें से 13 लोगों को न्यायालय से स्थगन आदेश मिला है, जबकि बचे हुए अन्य सभी अवैध निर्माणों पर मनपा ने तोडू कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान एसटी यूनियन कामगार कांग्रेस (दुकान नंबर 11 अग्रवाल), आर्यन गैस एजेंसी और अनिल सोनवणे की दुकानों के शटर निकाल दिए शोभा गए। इसके साथ ही प्रेरणा ऑटोमोबाइल, जयकुए, पिल्लारे, ज्ञान सेवा मंडल वर्धा और महाराष्ट्र अध्ययन मंदिर की जगह के कुछ हिस्सों को भी तोड़ा गया।
सम्बंधित ख़बरें
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
किसानों को न्याय दो…यवतमाल विधायक ने मुंबई विधानभवन की सीढ़ियों पर किया आंदोलन
इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता- सिख समाज को हेलमेट से मिली कानूनी छूट पर नागपुर हाई कोर्ट की मुहर
आयुक्त का मिशन-100 डेज
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही मनपा आयुक्त विपिन इटनकर ने मिशन-100 डेज की घोषणा की जिसमें विशेष रूप से सिटी के अतिक्रमणों को साफ करने की घोषणा की। विशेषतः मनपा के धंतोली जोन में इस तरह की कई सम्पत्तियां होने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में सौंदर्यीकरण या नुकसान? गांधीसागर परियोजना पर उठे सवाल; शहरवासियों में नाराजगी
इसके बावजूद केवल कुछ ही चुनिंदा सम्पत्तियों पर कोर्ट के निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई हो रही है जिससे धंतोली जोन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। कार्रवाई में प्रवर्तन विभाग के उपायुक्त मंगेश खवले के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त संजय कांबले, धंतोली जोन के सहायक आयुक्त प्रमोद वानखेडे, स्थावर विभाग के कार्यकारी अभियंता अजय पझारे, उप-अभियंता विवेक तेलरधि और कनिष्ठ अभियंता बाबा श्रीखंडे ने हिस्सा लिया।
