Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

…और हाथ जोड़कर खड़े हो गए महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारी मुखिया, नितेश राणे के बयान पर नहीं था कोई जवाब

मंत्री नितेश राणे की विवादास्पद धार्मिक टिप्पणियों से मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस व भाजपा अड़चन में आने के सवाल का महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के पास कोई जवाब नहीं था।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jun 04, 2025 | 07:21 AM

महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: भाजपा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रवीन्द्र चव्हाण उस समय अनुत्तरित हो गए जब प्रेस-परिषद में उनसे राज्य के मंत्री व भाजपा नेता नितेश राणे द्वारा ईद को वर्चुअल मनाने जैसी टिप्पणी पर सवाल किए गए। उन्होंने बस इतना ही कहा कि सभी धर्म के लोगों के उनकी परंपरा के अनुसार त्योहार मनाने का अधिकार है और सभी को मिलजुलकर सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाना चाहिए।

मंत्री नितेश राणे की विवादास्पद धार्मिक टिप्पणियों से मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस व भाजपा अड़चन में आने के सवाल पर वे हाथ जोड़कर उठ खड़े हुए और कहा कि वे यहां विदर्भ स्तरीय कार्यशाला के संदर्भ में जानकारी देने आए हैं और विषय से बाहर के सवालों के जवाब कभी और देंगे।

नितेश राणे ने ईद वर्चुअल मनाएं, जैसा बयान दिया है जिससे मुस्लिम समाज ही नहीं बल्कि भाजपा में भी नाराजी देखी जा रही है। चव्हाण ने भी इस संदर्भ में कुछ भी कहने से कन्नी काट ली। हालांकि विदर्भ विभागीय सम्मेलन के संदर्भ में पहले ही उन्होंने जानकारी दे दी थी।

कांग्रेस झूठे नरेटिव का ‘इमरजेंसी’ से जवाब

कांग्रेस ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा संविधान बदल देगी जैसा नरेटिव फैलाने में सफलता पायी थी। इसका नुकसान भाजपा को हुआ था। स्थानीय निकाय चुनावों में इसका जवाब देने के लिए भाजपा ने ‘इमरजेंसी’ को हथियार बनाने का निर्णय लिया है।

भाजपा 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाएगी। घर-घर जाकर नागरिकों को बताया जाएगा कि किस तरह कांग्रेस ने संविधान व लोकतंत्र का गला घोंटते हुए देश को इमरजेंसी की आग में झोंक दिया था। खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस संदर्भ में 9 जून प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। चव्हाण ने बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री फडणवीस भी इस संदर्भ में जानकारी देंगे।

1,224 मंडलों का गठन

रवींद्र चव्हाण ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया है। इस कार्यकाल में देश ने बड़ी प्रगति की। देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे नंबर पर आ गई। सड़क, रेल अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्रांतिकारी कार्य हुए। पार्टी 5 जून से 15 अगस्त तक ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत सरकार के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएगी।

महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि संगठन पर्व अंतिम चरण में चल रहा है और राज्य में 80 जिला स्तरीय संगठनात्मक चयन हुआ। 1,224 मंडलों का गठन हुआ। कार्यकर्ता काम पर लग गए हैं। विभागवार बैठक लेकर स्थानीय निकाय चुनाव के संदर्भ में मार्गदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में विदर्भ भर से विधायक, जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।

महायुति में महाकलह! अजित से नाराज हुए शिंदे के मंत्री, कैबिनेट की बैठक के बाद 2 घंटे चली गुप्त मीटिंग

‘एक पेड़ मां के नाम’ का आयोजन

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को ‘एक पेड़-मां के नाम’ लगाकर पर्यावरण संवर्धन की अपील की जा रही है। 21 जून योग दिवस है। इस निमित्त 17 जून से ही सप्ताहभर विविध कार्यक्रम एनजीओ के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। प्रेस-परिषद में महासचिव रणधीर सावरकर, डॉ. राजेश पांडे, धर्मपाल मेश्राम, विधायक प्रवीण दटके, विदर्भ संगठक उपेंद्र कोठेकर, शहराध्यक्ष दयाशंकर तिवारी उपस्थित थे।

Nitesh rane statement on eid ravindra chavan could not answer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2025 | 07:21 AM

Topics:  

  • BJP
  • Nagpur News
  • Nitesh Rane
  • Ravindra Chavan

सम्बंधित ख़बरें

1

‘फडणवीस कमजोर मुख्यमंत्री…’, उद्धव ठाकरे का BJP पर तीखा हमला, बोले- देश तानाशाही की राह पर

2

‘राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी’, BJP नेता के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने लिया एक्शन

3

संपादकीय: बिहार में BJP की राह में जातिवाद बाधक

4

पीड़ित किसानों को मिलेगी मदद, नुकसानग्रस्त क्षेत्रों का पूर्व विधायक सुधीर पारवे ने किया निरीक्षण

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.