-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nitesh Rane Letter To Sanjay Raut Nagpur Visit Ramraksha Andolan
नागपुर गए ही हैं तो संघभूमि पर जाकर नाक रगड़कर माफ़ी मांगले… नितेश राणे ने संजय राउत को लिखा लेटर
- Written By: गोरक्ष पोफली
Shivsena UBT Ram Raksha Andolan: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान। भाजपा विधायक नितेश राणे ने संजय राउत को पत्र लिखकर दी संघभूमि पर जाकर नाक रगड़कर माफ़ी मांगने की चुनौती।

संजय राउत और नितेश राणे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nitesh Rane Letter To Sanjay Raut: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों भगवान राम और उनके मंदिर के चढ़ावे को लेकर घमासान मचा हुआ है। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर शिवसेना यूबीटी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में आज, यानी शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को नागपुर के रामनगर स्थित राम मंदिर में ठाकरे गुट द्वारा राम रक्षा आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आंदोलन विशेष रूप से राम मंदिर में हुए चंदा चोरी प्रकरण के विरोध में है।
संजय राउत की चिट्ठी और फडणवीस को चुनौती
शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस आंदोलन को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक औपचारिक पत्र लिखकर न्योता दिया। राउत ने अपने पत्र में चुटकी लेते हुए लिखा कि फडणवीस अक्सर अयोध्या आंदोलन में अपनी भागीदारी का जिक्र करते हैं, लेकिन आज उसी मंदिर में सैकड़ों करोड़ रुपयों के गबन और धोखाधड़ी के आरोप लग रहे हैं।
राउत ने कहा कि राम रक्षा का अर्थ है भगवान राम की रक्षा और चूंकि स्वयं आरएसएस ने इन कथित चोरियों पर दुख जताया है, इसलिए फडणवीस को इस जागरूकता अभियान में शामिल होना चाहिए। इतना ही नहीं, राउत ने इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी पत्र लिखकर न्योता भेजा है।
सम्बंधित ख़बरें
किसानों के लिए बड़ी राहत: 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी, चंद्रपुर के 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित
पुणे में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: 75 करोड़ के फ्लाईओवर और रेलवे ग्रेड सेपरेटर परियोजना को मंजूरी
महाराष्ट्र के वर्धा में हैवानियत की हदें पार; 12 साल की मासूम से रेप के बाद पत्थर से कुचला सिर, आरोपी गिरफ्तार
APK फाइल खोलते ही खाली हो गए बैंक खाते! नागपुर में ठगों ने उड़ाये 26.67 लाख, भूलकर भी न करें ये गलती
नितेश राणे का उसी अंदाज में करारा जवाब
संजय राउत के इस पत्र का जवाब भाजपा विधायक नितेश राणे ने बिल्कुल उसी लेटरहेड स्टाइल में पत्र लिखकर दिया है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। नितेश राणे ने अपने पत्र में राउत पर तीखे प्रहार करते हुए उन्हें डर्टी संजय राउत तक कह डाला।
राणे ने अपने पत्र में लिखा कि जो प्रभु श्रीराम पूरी दुनिया की रक्षा करते हैं, उनकी सुरक्षा करने की बात करना हास्यास्पद है। उन्होंने संजय राउत को आड़े हाथों लेते हुए कहा, राम रक्षा पाठ तो दूर, आपने तो किताब में भी राम रक्षा के दो पन्ने नहीं देखे होंगे। राणे ने आरोप लगाया कि अयोध्या के आंदोलन में न तो संजय राउत का कोई योगदान था और न ही उद्धव ठाकरे का। उन्होंने याद दिलाया कि देवेंद्र फडणवीस उन कारसेवकों में से एक हैं जिन्होंने राम मंदिर के लिए लाठियां और गोलियां खाई थीं।
नाक रगड़कर माफी मांगें राउत
नितेश राणे ने अपने पत्र के अंत में बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि राउत उन नेताओं की गोद में जाकर बैठ गए हैं जिन्होंने कभी राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाए थे। उन्होंने संजय राउत को चुनौती दी कि यदि वे नागपुर आ ही रहे हैं, तो उन्हें संघभूमि पर जाकर अपनी नाक रगड़नी चाहिए और अब तक किए गए अपने पापों के लिए माफी मांगनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: APK फाइल खोलते ही खाली हो गए बैंक खाते! नागपुर में ठगों ने उड़ाये 26.67 लाख, भूलकर भी न करें ये गलती
क्या है असली विवाद?
गौरतलब है कि राम मंदिर के दान में हेराफेरी का मामला पिछले महीने गरमाया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया। जांच के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई और अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब शिवसेना यूबीटी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी में है, जबकि भाजपा इसे केवल राजनीति से प्रेरित बता रही है। नागपुर में आज होने वाला यह प्रदर्शन और नेताओं के बीच चल रही यह चिट्ठी वाली जंग आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति को और भी गरमा सकती है।
Nitesh rane letter to sanjay raut nagpur visit ramraksha andolan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर गए ही हैं तो संघभूमि पर जाकर नाक रगड़कर माफ़ी मांगले… नितेश राणे ने संजय राउत को लिखा लेटर
Jul 17, 2026 | 03:22 PMकिसानों के लिए बड़ी राहत: 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी, चंद्रपुर के 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित
Jul 17, 2026 | 03:22 PMमुजफ्फरपुर में नाला खुदाई के दौरान टूटी गैस पाइपलाइन, जहरीली गैस की चपेट में आईं छात्राएं
Jul 17, 2026 | 03:20 PMSBI ATM में सोता मिला शख्स, एसी की ठंडी हवा के लिए बैंक के एटीएम को बना लिया आशियाना; वीडियो वायरल
Jul 17, 2026 | 03:17 PMपुणे में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: 75 करोड़ के फ्लाईओवर और रेलवे ग्रेड सेपरेटर परियोजना को मंजूरी
Jul 17, 2026 | 03:15 PM‘मुझे लगा कैंसर हो गया है’, पहली बार पीरियड आने पर घबरा गईं ‘धुरंधर’ की सिंगर
Jul 17, 2026 | 03:14 PMमहाराष्ट्र के वर्धा में हैवानियत की हदें पार; 12 साल की मासूम से रेप के बाद पत्थर से कुचला सिर, आरोपी गिरफ्तार
Jul 17, 2026 | 03:10 PMवीडियो गैलरी

‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM
रोज 17 घंटे पढ़ाई, फिर बने NEET-UG 2026 के टॉपर; आर्यन ने बताया सक्सेस पाने का मंत्र- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:02 PM











