- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ndcc Scam Hearing Done In Hc
Nagpur News: NDCC घोटाले के अन्य आरोपियों पर फैसला सुरक्षित, हाई कोर्ट में सुनवाई हुई पूरी, जल्द आएगा डिसीजन
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. नागपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक (एनडीसीसी) में हुए कथित घोटाले को लेकर सुनील केदार सहित 6 लोगों को सजा सुनाई गई. साथ ही 12.50 लाख रु. का जुर्माना भी ठोंका गया. मामले में केदार की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी. इसके बाद वह जमानत पर रिहा हो गए. निचली अदालत में अन्य 5 आरोपियों का मामला अटका रहा. निचली अदालत से इन 5 आरोपियों को राहत नहीं मिलने के कारण अमित वर्मा, अशोक चौधरी, नंदकिशोर त्रिवेदी और सुबोध भंडारी की ओर से हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की गईं जिस पर गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान सभी पक्षों की दलीलें खत्म होने के बाद हाई कोर्ट ने सभी मामलों को ‘क्लोज फार ऑर्डर’ कर दिया. अब इन चारों के संदर्भ में जल्द ही फैसला सुनाया जाएगा.
सजा पर रोक लगाने की मांग
उल्लेखनीय है कि जहां इन चारों ने सजा पर रोक लगाने की मांग की वहीं जमानत के लिए भी अर्जी दायर की गई. सजा पर रोक तथा जमानत के लिए दायर अर्जी पर बचाव पक्ष और सरकारी पक्ष की ओर से दलीलें रखी गईं. कुछ मामलों में बचाव पक्ष के वकीलों का मानना था कि एक ही धारा के तहत कुछ अभियुक्तों को निचली अदालत से ही राहत दी गई जबकि उसी धारा के तहत उन्हें आरोपी करार दिया गया. यहां तक कि जिन गवाहों के बयानों के मद्देनजर सजा सुनाई गई वहीं आधार उनकी दलीलों का है.
केदार की राहत का उदाहरण
आरोपियों की ओर से दायर अलग-अलग याचिकाओं में कई तरह के तथ्य दिए गए हैं. प्रत्येक याचिका में अलग-अलग तथ्य होने के बावजूद इसी मामले के अन्य आरोपी रहे सुनील केदार को दी गई राहत का उदाहरण भी दिया गया है. हाई कोर्ट की इसी बेंच द्वारा दिए गए फैसले को भी याचिका के साथ रखा जा रहा है. अमित वर्मा की ओर से दायर अर्जी में बताया गया कि जिन आरोपों में निचली अदालत ने कुछ अभियुक्तों को राहत प्रदान की उन्हीं आरोपों में उसे सजा सुनाई गई है. इसी तरह से कुछ गवाहों के बयान को गलत ढंग से स्वीकार किया गया है.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में SRPF जवान की सरेराह हत्या, नाबालिग बेटी से अफेयर का विरोध करने पर प्रेमी ने सीने में घोंपा चाकू
राम अवतार हत्याकांड में 23 साल बाद आया नया मोड़….क्या जेल जाएंगे अमित जोगी? High Court ने सुनाया बड़ा फैसला
महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! वसुमना पंत बनीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, नागपुर NMC में ‘अंकित’ की एंट्री
नागपुर में स्विमिंग पूल में 13 साल के तौफीक की डूबने से मौत, क्या रसूखदारों के दबाव में दबाया जा रहा मामला?
Ndcc scam hearing done in hc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘आज मैं जो हूं, उनकी वजह से हूं…’, मां बबीता के संघर्ष को याद कर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, कही ये बात
Apr 03, 2026 | 05:13 PMरुद्राक्ष का डिब्बा, हरा लिक्विड और ‘मंत्र जल’ का मायाजाल; अशोक खरात के दफ्तर से मिला पाखंड का सामान
Apr 03, 2026 | 05:10 PMआज से शुरू हुआ वैशाख का महीना, इस माह भूल से भी न करें ये काम
Apr 03, 2026 | 05:10 PMगोंदिया में मौसम का कहर, तूफान से झुकीं फसलें, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
Apr 03, 2026 | 05:05 PM‘संजय राउत ही करेंगे ठाकरे गुट के दो टुकड़े’, विधायक चंद्रकांत पाटिल का बड़ा दावा
Apr 03, 2026 | 05:02 PMबीड में पुलिस बनकर किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, 23 लाख की ठगी करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी समेत 3 गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 05:01 PMIPL 2026: ‘पंजाब किंग्स के खिलाफ चलेगा संजू सैमसन का बल्ला’, भारत के पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी
Apr 03, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














