Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में ‘मिनी महापौर’ की शुरुआत, लक्ष्मीनगर व धरमपेठ जोन को मिली नई कमान; जोनल नेतृत्व ने संभाला कार्यभार

Nagpur Mini Mayor: नागपुर मनपा में नई सत्ता के बाद जोनल स्तर पर ‘मिनी महापौर’ की शुरुआत हुई। लक्ष्मीनगर और धरमपेठ जोन में नए सभापतियों ने पदभार संभालकर कामकाज शुरू किया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 27, 2026 | 09:18 AM

नागपुर मिनी महापौर, धनश्री देशपांडे पदभार स्वीकार,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Municipal Governance: नागपुर मनपा में एक ओर जहां 4 वर्षों के प्रशासक राज के बाद महापौर के नेतृत्व में नई सत्ता स्थापित हो चुकी है उसी तरह नियमों के अनुसार जओनल स्तर पर हुए चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद अब जोनल स्तर पर ‘मिनी महापौर की नई पारी की शुरुआत हो चुकी है जिसमें सर्वप्रथम लक्ष्मीनगर जोन में मिनी महापौर के रूप में लक्ष्मी यादव और धरमपेठ जोन में धनश्री देशपांडे ने पदभार स्वीकार कर कामकाज की शुरुआत कर ली।

जोनल कार्यालयों में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में महापौर नीता ठाकरे ने दोनों नवनियुक्त जोन सभापति का स्वागत किया और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सांसद माया इवनाते, सत्ताधारी दल के नेता बाल्या बोरकर, राज्य सफाई कर्मचारी बोर्ड के अध्यक्ष सतीश डागोर, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, नंदा जिचकार और वसुंधरा मसुरकर शामिल थे। इनके अलावा बड़ी संख्या में पार्षद और मनपा के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

पक्ष-विपक्ष को देंगे न्याय

दोनों जोन सभापतियों ने कहा कि पूरे कार्यकाल में न केवल सत्तापक्ष बल्कि विपक्ष के पार्षदों को भी न्याय देने का प्रयास किया जाएगा। जोन में रहने वाले सभी नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में जोन समिति कार्य करेगी, साथ ही लोगों की समस्याओं को सुलझाने का मसला प्राथमिकता पर रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Nashik Water Crisis: कादवा नदी का सीना सूखा, प्यास से तड़प रहे बेजुबान, क्या प्रशासन सुनेगा दिंडोरी की पुकार?

सिग्नल पर धूप से मिलेगी मुक्ति, दोपहर 1 से 4 बजे तक ब्लिंकर मोड पर रहेंगे नासिक के ये 14 सिग्नल

नागपुर मनपा चुनाव खर्च में बड़ा उछाल: मतदाता सूची छपाई खर्च तीन गुना बढ़ा, अतिरिक्त 40 लाख को मिली मंजूरी

वाराणसी-पुणे को अमृत भारत की सौगात, पर नागपुर की उपेक्षा क्यों? उत्तर भारतीयों में भारी आक्रोश

लक्ष्मीनगर जोन में आयोजित उद्घाटन समारोह में जोन अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर मुन्ना यादव, पार्षद दिलीप दिवे, पूर्व पार्षद किशोर वानखेड़े एवं रमेश सिंगारे, सहायक आयुक्त धनंजय जाधव और जोन के विभिन्न दलों के पार्षद प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

समस्याओं का जल्द से जल्द हो निराकरण

चरमपेठ जोन की सभापति देशपांडे ने कहा कि जीनल कार्यालय में नियमित रूप से बैठक लेकर लोगों की समस्याएं सुलझाने की दिशा में कार्य होगा, लोगों की समस्याएं तुरंत कैसे हल होगी, इस दिशा में प्रयास होगा।

यह भी पढ़ें:-नागपुर मनपा चुनाव खर्च में बड़ा उछाल: मतदाता सूची छपाई खर्च तीन गुना बढ़ा, अतिरिक्त 40 लाख को मिली मंजूरी

इस दौरान पार्षद साधना बराडे, खेल विशेष समिति की अध्यक्ष दर्शनी धवड, मनपा की झोपड़ाही उन्मूलन और आवास निर्माण विशेष समिति सभापति रुतिका मसराम तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश गुप्ता उपस्थित थे। साथ ही पार्षद अभिजीत झा, विनय दानी, सुनील हिस्नयार, विनीद कान्हेरे, विनोद बघेल, पूजा पाठक और सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम ने भी उपस्थित थे।

Nagpur zonal mini mayors assume charge laxminagar dharampeth maharashtra news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2026 | 09:18 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.