Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर जिला परिषद: आरक्षण सर्कल बदलेंगे या होगा टकराव? युवा और दिग्गजों की रोमांचक टक्कर, देखे लिस्ट

Maharashtra Local Body Elections: दीपोत्सव के साथ-साथ चुनावोत्सव की भी शुरुआत हो गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुकों के लिए दिवाली जनसंपर्क का सुनहरा मौका बनकर आई है। सभी इसे भुनाने में जुट गए हैं।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Oct 19, 2025 | 10:08 AM

नागपुर जिला परिषद (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: जिला परिषद के सर्कल आरक्षण में जिले के ग्रामीण भागों के कुछ दिग्गज नेताओं के सपने टूट गए हैं तो किसी की चांदी भी हुई है। जैसा माहौल नजर आ रहा है उससे यह कयास लग रहे हैं कि कहीं दिग्गज आपस में टकराएंगे तो कहीं अपनी महत्वाकांक्षा पूरा करने के लिए सर्कल भी बदला जाएगा।

खासकर वे दिग्गज जिन्हें जिला परिषद अध्यक्ष बनने की खासी इच्छा है या वे भी जो चुनाव जीतकर उपाध्यक्ष या सभापति की कुर्सी कब्जाना चाहते हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस, राकां के अनेक सीनियर सदस्यों के नाम शामिल हैं। हालांकि पार्टियां इस बार नये व युवा चेहरों को मौका देने के मूड में हैं लेकिन कुछ अनुभवी सीनियरों को भी साथ रखा जाएगा।

सलिल व चिखले टकराएंगे

आगामी चुनाव में नये सर्कल रिधोरा में दो दिग्गज टकरा सकते हैं। इस सीट से सलिल देशमुख और पूर्व जिप उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चिखले की करारी टक्कर देखने को मिल सकती है। बता दें कि मेटपांजरा सर्कल के चंद्रशेखर चिखले संयुक्त राष्ट्रवादी पार्टी की टिकट से चुनाव जीते थे और कांग्रेस-राकां गठबंधन में उन्हें जिला परिषद उपाध्यक्ष बनाया गया था लेकिन बीते चुनाव में चिखले का पत्ता पूर्व गृह मंत्री के बेटे सलिल देशमुख के लिए काटा गया।

सम्बंधित ख़बरें

महापौर अश्विनी निकम की पहली समीक्षा बैठक संपन्न, नागरिक मुद्दों और विकास कार्यों पर रहा फोकस

ठाणे में 172 करोड़ का GST घोटाला: बिना माल खरीदे बना डाले 952 करोड़ के फर्जी बिल, केमिकल कंपनी का मालिक गिरफ्त

अमरावती: नेत्रदान से रोशन हुई 29 जिंदगियां, 455 नागरिकों ने लिया मरणोपरांत दृष्टिदान का संकल्प

मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, ओशिवारा में 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 4 दिनों में 30 से ज्यादा धराए

सलिल को मेटपांजरा सीट से चुनाव मैदान में उतारकर जेडपी के सभागृह में भेजा गया। तभी से चिखले नाराज चल रहे थे लेकिन पार्टी में बने हुए थे। मेटपांजरा में चिखले परिवार की दशकों से अच्छी सामाजिक व राजनीतिक पकड़ रही है। जब विधानसभा चुनाव में भी सलिल को उम्मीदवारी दी गई थी तब अनेक कार्यकर्ताओं ने इसे पुत्र मोह बताया था।

नाराज चिखले ने पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने अपने नेता पर जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को साइड करने का आरोप लगाया था। नई सर्कल रचना में मेटपांजरा सर्कल की जगह रिधोरा ने ले ली है। यहां से चिखले भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने वाले हैं। अगर सलिल इस सीट से उतरे तो दोनों का मुकाबला रोमांचक होगा।

अवंतिका से होगा निधान का मुकाबला

कामठी विधानसभा क्षेत्र के वडोदा सर्कल से कांग्रेस की अवंतिका लेकूरवाले जीती थीं और महिला व बाल कल्याण सभापति बनी थीं। इस बार उनकी सीट सुरक्षित है जिसके चलते वे फिर मैदान में होंगी। भाजपा ने कांग्रेस के दिग्गजों को घेरने के लिए अपनी अलग ही रणनीति बनाई है। चर्चा है कि सीनियर सदस्यों को कांग्रेस के दिग्गजों के खिलाफ उतारा जाएगा।

भाजपा के अनुभवी सदस्य अनिल निधान का सर्कल आरक्षण की भेंट चढ़ गया है। उन्हें जिला परिषद अध्यक्ष का दावेदार माना जा रहा है। इसलिए वे दूसरा सर्कल खोज रहे हैं। संभावना है कि लेकूरवाले के खिलाफ वे इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में कांग्रेस के लिए चुनौती होगी।

कुंभारे व झाड़े खोज रहे सर्कल

इस बार जिला परिषद अध्यक्ष पद ओबीसी ओपन वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। इसी के चलते भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के कुछ सीनियर सदस्य किसी भी सूरत में चुनाव लड़ना चाहते हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपायी हुए पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोहर कुंभारे को भाजपा ने 3 विस क्षेत्रों का जिलाध्यक्ष बनाया है। आनंदराव राऊत दूसरे जिलाध्यक्ष हैं। दोनों ही जिप अध्यक्ष पद के पक्के दावेदार माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें – ‘मैं भुजबल के पैर पड़ने को तैयार’, ये क्या बोल गए वडेट्टीवार, बोले- फडणवीस हीरो लगते है तो…

आनंदराव राऊत का सर्कल महिला आरक्षण की बलि चढ़ गया है। वे अपनी पत्नी को चुनाव में उतारने का प्रयास करेंगे। कुंभारे के दोनों सर्कल भी महिला आरक्षण की भेंट चढ़ गए हैं। उनकी पत्नी पूर्व उपाध्यक्ष सुमित्रा कुंभारे अपने पुराने सर्कल से चुनाव लड़ेंगी लेकिन इस बार वे कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा की टिकट से लड़ेंगी। चर्चा है कि खुद मनोहर कुंभारे समीप के बड़ेगांव सर्कल से अपने लिए जुगाड़ लगाने का प्रयास कर सकते हैं।

आरक्षण की चपेट में सोनघाट सर्कल

शिवसेना के एकमात्र सदस्य संजय झाड़े भी दूसरे सर्कल चाचेर से चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं। उनका सोनघाट सर्कल आरक्षण की चपेट में आ गया है। जिप में विरोधी पक्षनेता रहे भाजपा के आतिश उमरे की जगह उनकी पत्नी चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसा ही हाल कांग्रेस के मिलिंद सुटे, राजकुमार कुसुंबे, प्रकाश खापरे, राकां के दिनेश बंग का भी है। कहां दिग्गज टकराएंगे और कौन-कौन सर्कल बदलकर चुनाव लड़ेगा, इस पर चर्चा जोरों पर शुरू है।

Nagpur zila parishad circle reservation election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 19, 2025 | 10:08 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nagpur
  • Zilla Parishad Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.