युवती को धमकाने वाले मनचले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में छेड़खानी और धमकी का मामला
Women Safety: नागपुर में वैभव गोपाल राउत ने युवती के साथ छेड़खानी कर धमकी दी, पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर।
- Written By: आंचल लोखंडे
Women Safety (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nagpur police: इमामवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में एक मनचला युवक पिछले कई दिनों से परिसर में रहने वाली युवती के साथ छेड़खानी कर रहा था। वह युवती का पीछा करता, बातचीत न करने पर गाली-गलौच करता और विरोध करने पर युवती व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देता था।
परेशान युवती ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने वैभव गोपाल राउत (26) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। वैभव निजी संस्थान में कार्यरत है और उसकी आपराधिक प्रवृत्ति के बारे में जानकारी मिली है।
मामला दर्ज, वैभव को गिरफ्तार
पीड़िता भी इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में रहती है। डेढ़ साल पहले वैभव और पीड़िता की पहचान हुई थी, लेकिन वैभव की बुरी नीयत के कारण पीड़िता ने उससे बातचीत बंद कर दी। इसके बाद वैभव लगातार उसे परेशान करने लगा, बार-बार आपत्तिजनक बातें करता और कालेज या खेल मैदान जाते समय उसका पीछा करता। जब पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, तब उन्होंने तुरंत इमामवाड़ा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैभव को गिरफ्तार किया।
सम्बंधित ख़बरें
इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता- सिख समाज को हेलमेट से मिली कानूनी छूट पर नागपुर हाई कोर्ट की मुहर
खाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल
दिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
ये भी पढ़े: अब ‘लाडकी बहन’ योजना के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य, ई-केवाईसी के जरिए लाभार्थियों का सत्यापन
पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित हो
पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में समय पर शिकायत करना बेहद जरूरी है, ताकि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जल्दी की जा सके और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि वे या उनके परिवार के किसी सदस्य को किसी भी तरह की धमकी या छेड़खानी का सामना करना पड़ रहा है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं।
