-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Witnessed Spate Accidents Saturday 2 People Killed 4 Injured 5 Incidents
नागपुर में हादसों से भरा रहा शनिवार, पांच अलग-अलग मामलों में 2 की मौत, 4 गंभीर घायल
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Accidents: नागपुर में शनिवार (12 अक्टूबर) का दिन हादसों से भरा रहा। शनिवार को 5 अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

नागपुर में हादसे (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: दोपहिया से रांग साइड जा रहा एक सब्जी विक्रेता सामने से आ रही बाइक से टकराकर गिर गया। इसी दौरान वह मार्ग से गुजर रही कार के पहिये के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम बुधनगर निवासी सुधीर महादेव माटे (51) बताया गया। यह घटना कोराडी सर्विस रोड पर हुई। सुधीर पांजरा इलाके में सब्जी की दुकान लगाता था। शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह कलमना मार्केट से सामान खरीद कर पांजरा जा रहा था।
बोखारा रोड पर फ्लाईओवर के निर्माण के चलते लांग कट से बचने के लिए सुधीर ने अपना दोपहिया रांग साइड की ओर डाल दिया। इस बीच सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। सुधीर अपना संतुलन खो बैठा और वाहन सहित नीचे गिर गया। उसी समय एक कार तेज गति से आ रही थी। इससे पहले कि सुधीर संभल पाता वह कार के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोराडी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच जारी थी।
ट्रैक्टर की टक्कर से जख्मी
यशोधरानगर थाना क्षेत्र में साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में पार्वतीनगर, यशोधरानगर निवासी श्रीराम मंडलेकर (55) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। श्रीराम अपनी साइकिल पर सवार ईंट भट्टी चौक से गुजर रहे थे। ट्रैक्टर क्र. एमएच-49/सीडी-9312 के चालक ने लापरवाही से चालाते हुए श्रीराम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: धारणी में बिजली का पोल बैलगाड़ी पर गिरा, किसान दंपति और 2 बैलों की दर्दनाक मौत
भंडारा में बदहाल सड़क व्यवस्था, पाइपलाइन कार्य के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
तेलंगाना के नलगोंडा में भीषण सड़क हादसा, निजी बस ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
भुवनेश्वर में बारिश के बीच नाले में बहा युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; लगातार जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, 2 जख्मी
शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार 2 लोग जख्मी हो गए। यह हादसा अजनी थाने के पास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक कार्रवाई जारी रही।
स्कूल वैन की टक्कर से युवक गंभीर जख्मी
नागपुर के वाड़ी थाना क्षेत्र में एक स्कूल वैन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोपहिया पर सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर जख्मी युवक का उपचार जारी था। जख्मी युवक फेटरी, कलमेश्वर निवासी शेखर नारद निशाद (20) बताया गया। शेखर लावा रोड पर स्थित एक कंपनी में काम करता है। पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह 7 बजे शेखर कंपनी का काम निपटाकर अपने दोपहिया वाहन से घर जा रहा था। खडगांव रोड पर जोशी अस्पताल के सामने स्कूल वैन क्र.एम.एच.31-ई.एम.0276 के चालक ने शेखर की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें – दहेज उत्पीड़न मामले में हिंसा का होना जरूरी! सुप्रीम कोर्ट ने क्रूरता के अभाव में रद्द किया मामला
काफी दूर तक वह शेखर को घसीटता ले गया। स्थानीय नागरिक मदद के लिए दौड़े। स्कूल वैन चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शेखर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने स्कूल वैन चालक के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। यह तो अच्छा हुआ कि हादसे के समय वैन में स्कूली बच्चे सवार नहीं थे अन्यथा उन्हें भी गंभीर चोट आ सकती थी।
ट्रक चालक ने युवक को रौंद डाला
नागपुर में अमरावती रोड पर रास्ता पार कर रहे एक युवक को ट्रक चालक ने रौंद डाला। उपचार मिलने से पहले ही जख्मी युवक की मौत हो गई। मृतक आठवा माइल निवासी विकास सुरेश तेलमारे (28) बताया गया। शुक्रवार की शाम 4 बजे के दौरान सुरेश आठवा माइल के सर्विस रोड से सड़क पार कर रहा था। विनायक मेडिकल के सामने ट्रक क्र. एम.एच.40-वाय.9541 के चालक ने उसे टक्कर मार दी।
ट्रक की चपेट में आया विकास बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच करते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक सोनबानगर, वाड़ी निवासी गुणीलाल चैरीवार (55) के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
Nagpur witnessed spate accidents saturday 2 people killed 4 injured 5 incidents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
100 रुपये रोज कमाने वाले बुजुर्ग वायलिन वादक की बदली किस्मत, आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ
Jul 05, 2026 | 09:47 PMराज्य में बाल संरक्षण व्यवस्था की होगी जिला-वार समीक्षा, 15 जुलाई तक रिपोर्ट अनिवार्य,आयोग ने जारी किए निर्देश
Jul 05, 2026 | 09:40 PMखिताबी मुकाबले में उतरते ही इंग्लैंड के नाम जुड़ा बेहद ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, दूसरी ओर एलिस पेरी ने रचा इतिहास
Jul 05, 2026 | 09:36 PMपेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PMआगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PMMonalisa New Look: दुल्हन के अवतार में मोनालिसा ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, क्या सच में होने वाली है दूसरी शादी
Jul 05, 2026 | 09:10 PMपैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM














