नागपुर में शादियों की धूम, सीजन में बर्तन बाजार गुलजार, ग्राहकों की नई पसंद; इंडक्शन की बढ़ी मांग
Nagpur Induction Cookware Trend: नागपुर में शादी सीजन के साथ बर्तन बाजार में रौनक बढ़ी, गैस संकट के चलते लोग इंडक्शन और एंटीक लुक वाले बर्तनों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर बर्तन बाजार,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Utensil Market: नागपुर शहर में शादियों का सीजन शुरू होने से शहर में एक तरफ जहां लोग कपड़ों व जेवर की दुकानों पर पहुंच रहे हैं वहीं बर्तन बाजार में भी बहार नजर आ रही है। इस ट्रेंड को देखकर बर्तन व्यापारी भी खासे उत्साहित हैं। बाजार में ग्राहकों के बजट के अनुसार शादी में इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन मौजूद हैं। इसके अलावा भी दुकानदारों ने बर्तनों की नई रेंज बाजार में उतारी है।
बर्तन व्यापारियों के अनुसार वैसे तो लोग सभी तरह के बर्तन पसंद कर रहे हैं लेकिन इस चार ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे टेंशन के चलते गैस सिलेंडरों की बढ़ी मारा-मारी के चलते इंडक्शन के साथ एंटीक लुक्स वाले बर्तनों को लोग खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
इस बार लोग शादियों में इंडक्शन ज्यादा दे रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार एंटी लुक्स वाले बर्तन प्राचीन समय में चलने वाले बर्तनों की तरह नजर आते हैं। इन्हें ऐसा बनाने के लिए इन पर कई प्रकार की परतें चढ़ाई जाती हैं। इन परतों की वजह से ये दिखने में मीनाकारी किए गए बर्तनों की तरह लगते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मेहनत का पैसा लौटाओ, दोषियों को जेल भेजो… संभाजीनगर में 202 करोड़ के घोटाला पीड़ितों का आमरण अनशन शुरू
संभाजीनगर मनपा में विभागों का मेगा फेरबदल, अधिकारियों पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ, चेक पर दस्तखत के अधिकार भी बदले
ठाणे इंटरनल मेट्रो से आसान होगा सफर, मेट्रो 4, 5 और रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगा रूट; DCM शिंदे ने दिए निर्देश
बाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
एल्युमीनियम और तांबा में आई तेजी का असर
व्यापारी गजानन महाजन बताते है कि पल्युमीनियम और ताबा में आई तेजी का असर बर्तनों की कीमतों पर पड़ा है। शादियों के होने से मार्किट में अच्छी ग्राहकी बनी हुई है। लोग शादी के साथ अन्य समारोह में उपहार देने के लिप बर्तनों का प्रयोग कर रहे है।
लोगों का कहना है कि कि महंगे गिफ्ट या शो पीस उपहार उपयोगी नहीं होते हैं जबकि गिफ्ट किए गए बर्तनों का इस्तेमाल देर सबेर घर में होने लगता है। इसी के चलते कप रोट, किचन सेट, डिनर सेट हॉट केस, ग्लास सेंट आदि भेंट करने के लिए जमकर सखरीदी हो रही है।
विवाह में दिया जाता है बर्तनों का सेट
दि स्टेनलेस स्टील एंड मेटल मर्चेंट एसोसिएशन के जतीन शाह बताते हैं कि स्थानीय परंपरा के अनुसार शादी में 11 या 21 (अपने सामर्थ्य के अनुसार) बर्तनों का सेंट दिया जाता है। इन बर्तनों में पानी की बड़ी टंकी, बड़े और छोटे घड़े, भाली, पानी का सागर आदि होते हैं। इन बर्तनों को मुख्य द्वार के आगे दरवाजेनुमा आकार में रखा जाता है।
यह भी पढ़ें:-पाइपलाइन टूटी, पानी की किल्लत-नागपुर के बेसा में ठप पड़ा ड्रेनेज लाइन प्रोजेक्ट; ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप
शादी के बाद विदाई के समय इन्हीं बर्तनों में मिठाई व अनाज भरकर दुल्हन को भेंट स्वरूप दे दिया जाता है। कुछ वर्ष पहले तक तो यह सेट केवल पीतल के बर्तनों का ही दिया जाता था लेकिन वर्तमान में यह स्टील का भी दिया जाने लगा है। इस बार मार्केट में सबसे अधिक इंडक्शन की डिमांड चल रही है।
