वर्धमाननगर के गोदाम में लगी भीषण आग! दमकल की 45 मिनट की देरी पर भड़के नागरिक, मची अफरा-तफरी
Wardhamannagar Fire: वर्धमाननगर के गोदाम में भीषण आग से हड़कंप। दमकल की 45 मिनट देरी पर सवाल, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जनहानि नहीं, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल।
- Written By: प्रिया जैस
गोदाम में लगी आग (सौजन्य-नवभारत)
Massive Fire at Warehouse: नागपुर के वर्धमाननगर इलाके में एक गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दमकल विभाग मौके पर देरी से पहुंचा।
इस कारण फायर सेफ्टी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वर्धमाननगर में इंडियन पेट्रोल पंप के पास एक सोमा फोम का गोदाम है। रविवार की शाम गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में फोम होने के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल विभाग को घटना से अवगत कराया। दमकल विभाग के जवानों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।
सम्बंधित ख़बरें
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
देरी से पहुंचे दमकल वाहन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे ने बताया कि दमकल विभाग 45 मिनट की देरी से पहुंचा था। घटनास्थल से 200 मीटर के अंतर पर लकड़गंज फायर स्टेशन से है। 1 किलोमीटर के अंतर पर वाठोड़ा फायर स्टेशन है। 1.5 किलोमीटर की दूरी पर पारडी और 2 किलोमीटर के अंतर पर कलमना फायर स्टेशन मौजूद है।
यह भी पढ़ें – नागपुर के 9 प्रभागों में चुनाव स्थगित, अब 20 दिसंबर को पड़ेगा वोट, उम्मीदवारों में छायी निराशा
इसके बावजूद दमकल विभाग देरी से पहुंचा। यह देरी स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती थी। ऐसे में फायर सेफ्टी को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। दमकल विभाग का फायर ऑडिट कराना अनिवार्य है। इस तरह के रिहायशी इलाके में गोदाम नागरिकों के लिए खतरा हैं।
