नागपुर में कारोबारी की हत्या से मचा हड़कंप, कत्ल कर सबूत मिटाने की कोशिश? निर्वस्त्र हालत में फेंका शव
Nagpur Businessman Murder News: नागपुर के लावा-खडगांव मार्ग पर व्यवसायी सुचित भोजपुरे का निर्वस्त्र शव मिलने से हड़कंप। पिता ने लगाया हत्या का आरोप। वाड़ी पुलिस ने शुरू की जांच।
- Written By: प्रिया जैस
झाड़ियों में मिला शव (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Rural Crime Update: नागपुर में ग्राम पंचायत लावा सीमा अंतर्गत खडगांव मार्ग पर शुक्रवार को सुबह अज्ञात व्यक्ति का निर्वस्त्र शव दिखाई देने से परिसर में खलबली मच गई। जांच में मृतक की पहचान दौलामेटी, बाबा त्रिमूर्ति सोसाइटी, गणेशनगर निवासी सुचित उपासराव भोजपुरे (44) के रूप में की गई। मृतक विभिन्न मशीनरी के स्पेयर पार्ट्स की बिक्री का व्यवसाय करता था।
प्राप्त जानकारी अनुसार लावा से खडगांव जाने वाले मुख्य मार्ग से 1 किमी दूरी पर कई गिट्टी खदानें हैं। इसी मुख्य मार्ग से दायीं ओर भीतर एक सीमेंट मार्ग घाट की ओर गया हुआ है। इस सीमेंट मार्ग की एक ढलान की झाड़ियों के पास निर्वस्त्र पुरुष का शव वहां के कुछ कामगारों को सुबह के समय दिखाई दिया। शव को देखते ही उन्होंने अपने आसपास के परिचित और नागरिकों को इसकी जानकारी दी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गये। मृतक का सिर किसी भारी वस्तु से बुरी तरह कुचला हुआ था। पुलिस को सूचना मिलते ही डीसीपी तथा एसीपी, प्रभारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चरडे अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ में कुदरत का ‘लॉकडाउन’, पारा 46°C के पार, मौसम विभाग ने भी जारी किया रेड अलर्ट
‘BMC का 100-डे रिपोर्ट कार्ड’, 21-सूत्रीय एजेंडे से टूटा ठेकेदारों का ‘कार्टेल’, जनता के बचे 1,000 करोड़
किसानों के लिए फडणवीस सरकार के दो बड़े फैसले; जून में माफ होगा कर्ज, फसल लोन के लिए अब ‘सिबिल’ की जरूरत नहीं
बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी देख भड़के लोग
छानबीन में पुलिस को आसपास किसी भी प्रकार का वाहन या कोई सबूत नहीं मिलने से और शव पर कपड़े नहीं होने से उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। कयास लगाये जा रहे कि उसकी हत्या कर रात के अंधेरे में शव यहां लाकर फेंक दिया गया हो। पुलिस द्वारा श्वान पथक बुलाकर आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास भी किया गया।
यह भी पढ़ें – Exclusive: तमिलनाडु से लेकर बंगाल तक…भाजपा की जीत तय, नितिन गडकरी का बड़ा दावा, ईंधन संकट का बताया समाधान
रात से घर नहीं लौटा, पुलिस को दी थी सूचना
दरम्यान सुचित के पिता उपासराव और पत्नी उपासना ने सूचित के रातभर घर नहीं आने से तथा उसका फोन नहीं लगने से चिंतित होकर वाड़ी थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब शुक्रवार को परिजनों को मृतक की फोटो दिखाई तो परिजनों ने मृतक सुचित होने की पुष्टि की।
मृतक सुचित पत्नी उपासना तथा 2 पुत्रियों के साथ गणेशनगर में रहता था। वह विभिन्न मशीनरी के स्पेयर पार्ट्स बिक्री का व्यवसाय करता था। घटना के पश्चात मृतक के पिता पवनी, जिला भंडारा निवासी उपासराव भोजपुरे ने अपनी शिकायत में उनके पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। वाड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
