

Nashik Car Accident News: शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना में, एक कार के कुएं में गिर जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी हैं, और घटना की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि सभी मृतक दरगुडे परिवार के सदस्य थे। इस घटना की सूचना शुक्रवार देर रात, लगभग 10 बजे मिली।
नासिक जिले के डिंडोरी गांव में 3 अप्रैल की रात, परिवार के नौ सदस्यों को ले जा रही एक मारुति एक्सएल कार सड़क किनारे पानी से भरे कुएं में गिर गई, जिसमें 7-14 साल के बच्चों सहित सभी की मौत हो गई। बचाव दल ने कार बरामद कर ली और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी 9 सदस्य दिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के निवासी थे। वे सभी प्राइवेट कोचिंग क्लास द्वारा आयोजित एक प्रोग्राम से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। एक मारुति एक्सएल6 कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विशाल गहरे पानी से भरे कुएं में जा गिरी। इस दुर्घटना में सुनील दरगुडे, उनकी पत्नी और उनकी बेटी समेत 9 लोगों की भी मौत हो गई।
कार के अंदर मौजूद मृतकों में रेशमा सुनील दरगुडे (27), आशा अनिल दरगुडे (32), खुशी/सृष्टि अनिल दरगुडे (14), श्रेयस अनिल दरगुडे (11), राखी/गुणवंती सुनील दरगुडे, श्रावणी अनिल दरगुडे (11), समृद्धि राजेंद्र दरगुडे (7), माधुरी अनिल दरगुडे (13) और सुनील दत्तु दरगुडे (32) शामिल है।
हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान देर रात तक जारी रहा। हालांकि, घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी और भारी भीड़ के कारण बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। बचाव अभियान के लिए कुएं पर दो हाइड्रा क्रेन और कुशल तैराकों को बुलाया।
क्रेन की मदद से सभी लोगों को रात 12 बजकर 15 मिनट पर निकाला गया। हादसे का मुख्य कारण चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देना बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी शवों को दिंडोरी अस्पताल भेज दिया है। दिंडोरी पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।