-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Violence No Action Should Be Taken Against Innocent People Pyare Khan Demands
Nagpur Violence: निर्दोष व्यक्तियों पर न हो कार्रवाई, प्यारे खान ने की दोषियों पर कड़ी सजा की मांग
- Written By: आंचल लोखंडे
नागपुर में हुई हिंसा के मामले में किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई न की जाए, ऐसे स्पष्ट निर्देश महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (मंत्री दर्जा) प्यारे जिया खान ने पुलिस विभाग को दिए हैं।

निर्दोष व्यक्तियों पर न हो कार्रवाई। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: नागपुर में हुई हिंसा के मामले में किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई न की जाए, ऐसे स्पष्ट निर्देश महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (मंत्री दर्जा) प्यारे जिया खान ने पुलिस विभाग को दिए हैं। खान ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में नागपुर हिंसा की घटना को लेकर पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की।
इस बैठक में नागपुर के जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर, पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) चेतन देढ़िया, आयोग के सदस्य वसीम बुरहान, अहमद देशमुख, गुलाम रसूल शेख, हुसैन शेख, संजय सुराणा, हैप्पी सिंह समेत पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
अल्पसंख्यक आयोग के पुलिस विभाग को निर्देश
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने इस बैठक में पुलिस विभाग से घटना से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त की। खान ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, इसकी पूरी सतर्कता बरती जाए। साथ ही, दोषियों के खिलाफ मकोका और एमपीडीए के तहत मामले दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। खान ने जिला प्रशासन को यह भी निर्देश दिया कि जिनकी संपत्तियों को नुकसान हुआ है, उन्हें अगले 48 घंटे के भीतर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर मुआवजा दिया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर कलमना मार्केट अपडेट: बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसी मंडी, भीषण गर्मी में पानी को मोहताज हुए किसान व हमाल
नागपुर में आधी रात एक्शन: 16 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी, घर से मिले लाखों के चोरी के जेवर
नागपुर RTE एडमिशन विवाद: निजी स्कूलों की हताशा के बाद झुकी सरकार, 62.85 करोड़ के फंड से जारी हुई पहली किस्त
नागपुर के दम तोड़ते जलाशयों को मिला नया जीवन! ‘गाद-मुक्त बांध’ योजना से बढ़ा जलस्तर, किसानों की चांदी
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
रमजान के मद्देनजर कर्फ्यू में ढील दी जाए
वर्तमान में रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में बाजार बंद होने से नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है। इसके अलावा, आर्थिक गतिविधियां ठप होने से व्यापारी वर्ग को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसे देखते हुए पुलिस को मोमिनपुरा और आसपास की बस्तियों के बाजारों में कर्फ्यू में ढील देने के निर्देश दिए गए हैं।
48 घंटे में दंगा पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए
जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने आयोग को बताया, “जिन लोगों की चारपहिया और दोपहिया गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें मुआवजा देने के लिए आरटीओ कार्यालय में कैंप लगाया जाएगा।” पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल ने कहा कि “स्थिति नियंत्रण में आने के बाद कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होगा।”
दंगों के लिए कोई जगह नहीं
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए प्यारे खान ने कहा कि इस देश में दंगों के लिए कोई जगह नहीं है। भारत के नव निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ‘सबका साथ, सबका विकास और सबसे विश्वास’ के मंत्र पर काम कर रहे हैं, और हम सभी को इस मंत्र पर विश्वास रखना चाहिए। नागपुर हमेशा से सभी धर्मों की एकता के लिए जाना जाता है। हिंसा की इस घटना से शहर पर जो दाग लगा है, उसे मिटाने की ज़िम्मेदारी यहां के सभी नागरिकों की है।
Nagpur violence no action should be taken against innocent people pyare khan demands
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
स्कूल चले हम अभियान: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी छात्राओं के सपनों को नई उड़ान
Jun 18, 2026 | 05:11 PMभोपाल के MP नगर में खौफनाक मंजर, नौकरी से निकालने पर हाई-टेंशन लाइन के नंगे तारों पर दौड़ने लगा युवक- VIDEO
Jun 18, 2026 | 05:03 PMHPPSC Recruitment 2026: हिमाचल के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन
Jun 18, 2026 | 05:01 PMनाबालिक प्रेमिका से शादी करने 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी; प्रशासन की समझाइश के बाद नीचे उतरा- VIDEO
Jun 18, 2026 | 04:42 PMGuru Pushya Amrit Yog: 18 जून का दिन बेहद खास, गुरु पुष्य अमृत योग से 4 राशियों की खुलेगी किस्मत
Jun 18, 2026 | 04:41 PMप्रयागराज में बदल रही आबादी की तस्वीर: तेजी से वृद्ध हो रही संगम नगरी; यहां देखें जनसंख्या के ताजा आंकड़े
Jun 18, 2026 | 04:38 PMBatwara 1947 Teaser: ‘बंटवारा 1947’ का टीजर रिलीज, विभाजन के दर्द की लड़ाई के बीच सनी देओल ने दिखाई मौजूदगी
Jun 18, 2026 | 04:35 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
















