-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Violence Crackdown On Brother Of Riot Accused No Demolition Action Till Further Orders High Cour
Nagpur Violence: दंगे में आरोपी के भाई पर शिकंजा, अगले आदेश तक तोड़फोड़ कार्रवाई पर लगाई हाई कोर्ट न रोक
- Written By: आंचल लोखंडे
औरंगजेब की कब्र को लेकर महल में हुई हिंसा और दंगे में अहेफाज अफसर खान को आरोपी बनाया गया और गणेशपेठ पुलिस में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया।

दंगे में आरोपी के भाई पर शिकंजा। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: औरंगजेब की कब्र को लेकर महल में हुई हिंसा और दंगे में अहेफाज अफसर खान को आरोपी बनाया गया और गणेशपेठ पुलिस में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया। अब दंगे में आरोपी के भाई शाहबाज खान पर मनपा ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मनपा द्वारा मृत पिता के नाम पर मकान के निर्माण को अवैध करार देते हुए उसे गिराने के लिए नोटिस जारी किया गया।
इसे चुनौती देते हुए शाहबाज खान की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगले आदेश तक कोई तोड़फोड़ कार्रवाई नहीं करने के सख्त आदेश मनपा को दिए। शाहबाज की ओर से अधिवक्ता आकाश मून ने पैरवी की। उल्लेखनीय है कि एक ओर मनपा की ओर से दंगे के आरोपी के परिजनों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, तो दूसरी ओर हाई कोर्ट की ओर से लगातार कार्रवाई पर रोक लगाई जा रही है।
नियमों को ताक पर रखकर नोटिस
शाहबाज खान और अफसर खान के दिवंगत पिता का कलमना स्थित बिनाकी गृह निर्माण संस्था मर्यादित के लेआउट में लगभग 1000 वर्ग फीट क्षेत्र का प्लॉट है। प्लॉट पर याचिकाकर्ता के पिता ने 1+1 मकान बनाया है। इसके अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 800 वर्ग फीट का निर्माण और पहली मंजिल पर लगभग 800 वर्ग फीट का निर्माण किया गया है। इसमें पूरा परिवार लगभग 8 वर्षों से रह रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बाबा ताजुद्दीन उर्स आज से, ताजबाग के आसपास बदली यातायात व्यवस्था; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट
वर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
सलमान खान को कोर्ट से मिला नोटिस, हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में बढ़ीं मुश्किलें?
अकोला: बर्खास्त शिक्षक को हाई कोर्ट जाना पड़ा महंगा, याचिका हुई खारिज; 50 हजार रुपये का जुर्माना
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
दिशानिर्देशों का पूर्ण उल्लंघन
कहा गया कि 18 मार्च को शहर में हुए दंगे में कई धाराओं के तहत अहेफाज को झूठा फंसाया गया। वर्तमान में वह सेंट्रल जेल में बंद है। दंगे की कथित घटना और एफआईआर के बाद मनपा के स्थानीय अधिकारियों ने एमआरटीपी कानून के तहत विशेष रूप से नागपुर दंगे के संबंध में आरोपियों को कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पूर्ण उल्लंघन करते हुए नोटिस जारी करना शुरू कर दिया।
प्रस्तुत किए सम्पूर्ण दस्तावेज
अधिवक्ता आकाश मून ने कहा कि महानगर पालिका के 14 जोनल कार्यालय की ओर से याचिकाकर्ता को जारी नोटिस के अनुसार तुरंत प्रभाव से सम्पत्ति के दस्तावेज प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 24 घंटे के भीतर अनधिकृत निर्माण कार्य को तोड़ने की चेतावनी भी दी गई।
इसके जवाब में याचिकाकर्ता की ओर से सम्पूर्ण दस्तावेज पेश किए गए। साथ ही जवाब में कहा गया कि उनके मकान को ध्वस्त करने के लिए पक्षपातपूर्ण, अवैध और अनधिकृत कार्रवाई की जा रही है, कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना ही दुर्भावना से अधिकारों का अवैध प्रयोग किया जा रहा है। दोनों पक्षों की दलीलों के बाद हाई कोर्ट ने उक्त आदेश जारी किया।
Nagpur violence crackdown on brother of riot accused no demolition action till further orders high cour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव में बढ़ी सियासी हलचल, नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा नामांकन पत्र; 4 और दावेदारों ने लिया फॉर्म
Jul 08, 2026 | 06:08 PMYogini Ekadashi: योगिनी एकादशी 2026: इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, मान्यता है कि खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Jul 08, 2026 | 06:03 PM₹500 करोड़ से सीधे 51,000000000 का मुनाफा… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे पलटी BSNL की किस्मत
Jul 08, 2026 | 06:00 PMशिंदे गुट के कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में बड़ा मोड़
Jul 08, 2026 | 05:55 PMNCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस किताब में बड़े बदलाव, हटाए गए हिटलर और विभाजन से जुड़े संदर्भ
Jul 08, 2026 | 05:50 PMदिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
Jul 08, 2026 | 05:50 PMसमुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
Jul 08, 2026 | 05:49 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














