- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur University Taekwondo Player Harassed Train Rpf Arrest Odisha
तायक्वांडो खिलाड़ी से ट्रेन में ‘बैड टच’! फलकनुमा एक्सप्रेस में महिला सुरक्षा पर उठे सवाल
Falaknuma Express Harassment: नागपुर विवि की तायक्वांडो खिलाड़ी से ट्रेन में बदसलूकी; फलकनुमा एक्सप्रेस के टॉयलेट में छिपा मनचला गिरफ्तार। ओडिशा जा रही थी 16 सदस्यीय टीम।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर न्यूज
Nagpur University Taekwondo Team: बालेश्वर, ओडिशा में आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीन तायक्वांडो चैम्पियनशिप में शामिल होने जा रही नागपुर विश्वविद्यालय की गर्ल्स टीम की एक सदस्य के साथ ट्रेन में बदसलूकी का मामला सामने आया। घटना रविवार की दोपहर की है। खिलाड़ी की शिकायत पर स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल ने संज्ञान लेते हुए आरोपी यात्री को ट्रेन के बाथरूम से हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार, उक्त तायक्वांडो टीम की 14 खिलाड़ी और महिला कोच व टीम मैनेजर समेत 16 सदस्य आरक्षित सीट पर नागपुर से ट्रेन 20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस से भुवनेश्वर पहुंचे।
हालांकि भुवनेश्नर से बालेश्वर तक खिलाड़ियों को ट्रेन 12704 फलकनुमा एक्सप्रेस के खचाखच भरे जनरल कोच में सफर करना पड़ा। भीड़ बहुत अधिक होने के चलते खिलाड़ियों को अलग-अलग दरवाजों से कोच में चढ़ना पड़ा। इनमें से 2 खिलाड़ी एक टॉयलेट के सामने वाली जगह पर भीड़ में फंस गईं।
सम्बंधित ख़बरें
धुले में घरपट्टी समस्याओं का होगा सीधा समाधान, मनपा की नई पहल; 17 अप्रैल को विशेष शिविर
कोलाबा गार्डन पर BMC का कब्जा, अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई, सीपीआरए की मनमानी पर रोक
अशोक खरात के 11 ठिकानों पर ED की छापेमारी, SIT के हाथ लगे अहम सुराग, बढ़ेंगी मुश्किलें
नासिक में डीजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल ने समय पर पाया काबू; लाखों का नुकसान
पहले बैड टच, फिर टॉयलेट में छिपा आरोपी
दोनों खिलाड़ियों को बाहरी समझकर भीड़ में मौजूद एक युवक उन पर फब्तियां कसते हुए टॉयलेट जाने-आने के बहाने बैड टच करने लगा। पहले तो दोनों खिलाड़ियों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसने एक खिलाड़ी का हाथ पकड़कर पिटाई की धमकी देते हुए विवाद शुरू कर दिया। खिलाड़ियों ने इस बदसलूकी का कड़ा विरोध किया लेकिन भीड़ में मौजूद किसी यात्री ने उनकी मदद नहीं की।
यह भी पढ़ें – दुबे क्या आपका दामाद लगता है? बंद मंदिर में VIP दर्शन पर भड़की NCP-SP, फडणवीस सरकार को जमकर लताड़ा
रेलवे हेल्पलाइन से मांगी मदद
खुद को अकेला पाकर परेशान खिलाड़ी रोने लगीं और उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन पर कॉल करके मदद मांगी। इसके बाद आरोपी युवक को डर लगा और टॉयलेट जाकर छिप गया। एक स्टेशन गुजरने के बाद आरपीएफ के जवान पहुंचे और आरोपी युवक को टॉयलेट से निकालकर हिरासत में लिया।
यहां कोच और टीम मैनेजर की मौजूदगी में खिलाड़ी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। बाकी खिलाड़ी इसी ट्रेन से बालेश्वर के लिए रवाना हो गईं। उधर, घटना की जानकारी वायरल होते हुए नागपुर विवि प्रशासन हरकत में आया। घटना पर दुख जताते हुए वापसी में खिलाड़ियों के भुवनेश्वर तक प्रावइेट वाहन बुकिंग की जानकारी देने लगा।
Nagpur university taekwondo player harassed train rpf arrest odisha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
धुले में घरपट्टी समस्याओं का होगा सीधा समाधान, मनपा की नई पहल; 17 अप्रैल को विशेष शिविर
Apr 13, 2026 | 01:26 PMकोलाबा गार्डन पर BMC का कब्जा, अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई, सीपीआरए की मनमानी पर रोक
Apr 13, 2026 | 01:23 PMबिजली बिल से टेंशन खत्म, AC को बस इस तापमान पर चलाएं, बिल हो जाएगा कम
Apr 13, 2026 | 01:19 PMअशोक खरात के 11 ठिकानों पर ED की छापेमारी, SIT के हाथ लगे अहम सुराग, बढ़ेंगी मुश्किलें
Apr 13, 2026 | 01:19 PMबिहार की नई सरकार पर सस्पेंस खत्म…इन दिग्गजों को मिलेगी कैबिनेट में जगह! सामने आई संभावित लिस्ट
Apr 13, 2026 | 01:18 PMनासिक में डीजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल ने समय पर पाया काबू; लाखों का नुकसान
Apr 13, 2026 | 01:16 PMSIR अभियान शुरू: वोटर लिस्ट अपडेट अभियान तेज, महाराष्ट्र में 50 लाख नाम हटाने की तैयारी
Apr 13, 2026 | 01:14 PMवीडियो गैलरी

पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM
मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
CM योगी ने बंगाल की धरती से TMC को ललकारा, कही यह बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:22 PM
वोटर नहीं अधिकारों वाले नागरिक बनें, असदुद्दीन ओवैसी ने ममता और BJP को एक साथ घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:12 PM










