नागपुर यूनिवर्सिटी में भारी बवाल, BJYM ने निकाला विरोध मार्च, कुलपति की नेमप्लेट तोड़ी; पुलिस ने लिया एक्शन
Nagpur University Protest: नागपुर यूनिवर्सिटी में परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी और डिग्री में देरी को लेकर BJYM ने उग्र प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कुलपति की नेमप्लेट तोड़ दी।
- Written By: आकाश मसने
नागपुर विश्वविद्यायल में नारेबाजी करते भाजयुमो कार्यकर्ता (सोर्स: सोशल मीडिया)
BJYM Protest Against RTMNU: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (RTMNU) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। विश्वविद्यालय प्रशासन के ढुलमुल और तानाशाही रवैये के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने मोर्चा खोल दिया। छात्रों की मांगों को लेकर BJYM के कार्यकर्ताओं और आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर तक एक विरोध मार्च निकाला। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया। इससे पूरे परिसर में तनाव का माहौल पैदा हो गया।
क्यों भड़का छात्रों और BJYM का गुस्सा?
दरअसल, पिछले कई महीनों से नागपुर विश्वविद्यालय के छात्र प्रशासन की अव्यवस्थाओं से त्रस्त हैं। BJYM ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के कुप्रबंधन के कारण छात्रों को भारी मानसिक और शैक्षणिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है। छात्र कई समस्याओं के विरोध में सड़कों पर उतरे थे।
- परीक्षा परिणामों में अनियमितता: रिजल्ट में लगातार हो रही गड़बड़ियों से छात्रों का भविष्य अधर में है।
- डिग्री मिलने में देरी: कोर्स पूरा होने के महीनों बाद भी छात्रों को उनकी डिग्री नहीं मिल पा रही है।
- पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) में सुस्ती: री-चेकिंग के फॉर्म भरने के बाद भी महीनों तक नतीजे घोषित नहीं किए जाते।
- कॉलेजों की मनमानी: कई संबद्ध कॉलेज जानबूझकर छात्रों को परेशान कर रहे हैं और उनके काम में बाधा डाल रहे हैं, जिस पर प्रशासन मौन साधे हुए है।
परिसर में लगे नारे, कुलपति की नेमप्लेट तोड़ी
मंगलवार को निकाला गया यह मार्च जैसे ही विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचा, वहां का माहौल गरमा गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की नींद उड़ाने के लिए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। पूरा परिसर “शिक्षा हमारा मौलिक अधिकार है, यह किसी की निजी संपत्ति नहीं है” और “प्रशासन होश में आओ” जैसे नारों से गूंज उठा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर MLC सीट पर किसे मिलेगा मौका? बावनकुले की सीट पर भाजपा का नया चेहरा कौन? बढ़ी हलचल
बिहार के चौहरे हत्याकांड के दो आरोपी छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार; शवों के टुकड़े कर नदी में फेंके थे
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव का ऐलान, विदर्भ की 5 सीटों पर बढ़ी हलचल; 18 जून को वोटिंग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा: 67 करोड़ के बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट पर हंगामा, जांच पूरी होने तक भुगतान पर लगी रोक
इसी बीच, गुस्साए प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। आक्रोश इस कदर बढ़ गया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सीधे कुलपति मनाली क्षीरसागर के केबिन के बाहर लगी उनकी नेमप्लेट को तोड़ दिया। इतना ही नहीं, अपना विरोध दर्ज कराने के लिए प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर रखे गमले को भी उठाकर फेंक दिया। इसके बाद, घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और संबंधित कार्यकर्ता के साथ-साथ कुछ प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मई की सैलरी में आएगा DA एरियर्स का पैसा, GR जारी
प्रशासन को दी कड़ी चेतावनी
BJYM के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि मीडिया में लगातार छात्रों की शिकायतें सामने आने के बावजूद प्रशासन कोई एक्शन नहीं ले रहा है। यह मार्च उसी अनदेखी का करारा जवाब है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि छात्रों की समस्याओं का तुरंत समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में इससे भी तीव्र और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
